नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से एक 20 वर्षीय नीट छात्रा अपने घर में मृत पाई गई। यह घटना गुरुवार की है, लेकिन शुक्रवार को पुलिस के अधिकारियों ने इस बारे में विस्तृत जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छात्रा अपने घर में मृत पाई थी। हालांकि उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। शुरुआती जांच में आत्महत्या का ही मामला नजर आ रहा है। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिवार के लोग बिना पुलिस को सूचित किए उसका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रोका और बाद की कानूनी कार्रवाई पूरी की।
लाल बाग की रहने वाली थी लड़की
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि 14 मई को एक PCR कॉल मिली थी कि एक बॉडी को केवल पार्क श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और अंतिम संस्कार को रोका। मृतक लड़की की पहचान लाल बाग इलाके की निवासी के रूप में हुई। परिवार के लोग पुलिस को सूचित किए बिना उसका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
NEET Paper Leak: CBI के हत्थे चढ़ा ‘मास्टरमाइंड’, NTA के साथ काम कर चुका है लातूर का ये प्रोफेसर
पुलिस ने शव कस्टडी में लेकर कराया पोस्टमॉर्टम
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपनी कस्टडी में लिया और उसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए BJRM हॉस्पिटल की मॉर्चरी में भेज दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि लड़की ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। अधिकारी ने कहा, “परिवार के सदस्यों को मौत के बाद अपनाई जाने वाली कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में पता नहीं था, इसलिए उन्होंने पुलिस को सूचित करने के बजाय बॉडी को श्मशान घाट ले गए।” क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ने घटनास्थल का मुआयना किया। कानून के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गोवा में भी एक छात्र ने किया था सुसाइड
बता दें कि मंगलवार रात गोवा में एक 17 साल के NEET स्टूडेंट ने अपने घर पर कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था। छात्र ने 03 मई को नीट यूजी का पेपर दिया था। हालांकि पुलिस ने इस दावे को लेकर कुछ कहा नहीं कि छात्र ने पेपर रद्द होने की वजह से सुसाइड किया है। बता दें कि देशभर में 03 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा को एनटीए ने 12 मई को रद्द कर दिया था। परीक्षा लीक होने की वजह से रद्द की गई। अब एनटीए 21 जून को दोबारा इस परीक्षा को आयोजित करेगा। इस परीक्षा 22 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित होंगे।
सीकर के ‘ईमानदार’ शिक्षक ने एनटीए को दी थी नीट यूजी पेपर लीक की जानकारी, 150 पेज की पीडीएफ फाइल का था गेस पेपर
नीट यूजी पेपर लीक कांड के तार राजस्थान से इस कदर जुड़े हुए थे कि सीबीआई को एक-एक करके यहां से इस मामले के कनेक्शन मिल रहे हैं। नासिक में गेस पेपर की प्रिंटिंग होने के बाद इसे राजस्थान के कई जिलों में फैला गया था। इस बीच सीकर के एक शिक्षक ने एनटीए को इस पेपर लीक की जानकारी 7 मई को एक ईमेल के जरिए भेज दी थी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
