CUET UG 2026 Admit Card Released NTA Official Website: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 11 मई से लेकर 31 मई 2026 तक आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड 05 मई 2026, मंगलवार को जारी किए गए। इस एग्जाम में जो कैंडिडेट उपस्थिति होने वाले हैं वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।

CUET UG 2026: कहां से और कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS सेक्शन में Admit Card पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ओपन होगा। यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।

स्टेप 4. Log in पर क्लिक करें।

स्टेप 5. एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

RRB NTPC Admit Card: आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड जारी, 7 मई से शुरू होने वाली परीक्षा में बैठेंगे 63 लाख से अधिक कैंडिडेट

पेपर की शिफ्ट टाइमिंग

सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 मई से लेकर 31 मई के बीच आयोजित होगी। इस दौरान यह पेपर दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट में पेपर सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट में यह पेपर दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगा। पहली शिफ्ट का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7 बजे है जबकि दूसरी शिफ्ट का रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1 बजे है।

एडमिट कार्ड के साथ-साथ क्या लेकर जाएं सेंटर पर

सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर ले जाने वाले डॉक्युमेंट्स में एडमिट कार्ड सबसे पहले नंबर पर है। एडमिट कार्ड के साथ-साथ एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान अपलोड किया गया एक वैलिड फोटो ID प्रूफ भी साथ ले जाना होगा।

अगर फोटो आधार रिकॉर्ड से मैच नहीं करती है या रजिस्ट्रेशन के दौरान कोई दूसरा आइडेंटिटी प्रूफ इस्तेमाल किया गया था, तो कैंडिडेट्स को स्कूल प्रिंसिपल, हेडमास्टर, या तहसीलदार, SDM, या डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट जैसे क्लास-I गजेटेड ऑफिसर का साइन किया हुआ ओरिजिनल, अटेस्टेड सर्टिफिकेट लाना होगा। इसका इस्तेमाल एग्जाम सेंटर पर वेरिफिकेशन के लिए किया जाएगा।