देश की प्रतिष्ठित सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के यूजी कोर्सेस में एडमिशन लेने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स को CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। NTA ने एप्लीकेशन विंडो 3 जनवरी, 2026 से ओपन की थी। पहले एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 जनवरी 2026 निर्धारित थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 4 फरवरी कर दिया गया था और अब यह डेडलाइन भी खत्म होने वाली है। एप्लीकेशन विंडो बंद होने के लिए 24 घंटे का समय बचा है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वह जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

7 फरवरी तक मिलेगा शुल्क का भुगतान का मौका

सीयूईटी यूजी के लिए अभी तक जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है वह एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आखिरी समय पर किसी भी तरह की तकनीकी समस्या से बचने के लिए समय रहते अपना पंजीकरण करा दें। समयसीमा के अंदर जो उम्मीदवार फॉर्म भर देंगे उन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए 7 फरवरी तक का समय मिलेगा।

UGC NET Result December 2025: यूजीसी नेट रिजल्ट के बाद क्या है आगे की प्रक्रिया? फेल होने वाले छात्रों के लिए ये हैं विकल्प

एग्जाम की संभावित तारीख

करेक्शन विंडो बंद हो जाने के बाद स्टूडेंट्स एग्जाम की तैयारी में जुट जाएंगे। परीक्षा 11 मई से 31 मई के बीच होने की संभावना है। एनटीए ने अभी परीक्षा का आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है। सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम शेड्यूल कुल रजिस्ट्रेशन की संख्या के आधार पर घोषित किया जाएगा। कैंडिडेट CUET इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद अपनी CUET 2026 एग्जाम की तारीख, शिफ्ट और टाइमिंग चेक कर पाएंगे। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट पर आधारित होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Candidate Activity सेक्शन में Registration for CUET(UG)-2026 पर क्लिक करें।

अब Log in पर क्लिक करें। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो New Registration पर क्लिक करें।

अब अपनी पर्सनल डिटेल्स, पता और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन क्रेडेंशियल प्राप्त करें और इसके बाद उन क्रेडेंशियल से Log in करें।

लॉग इन हो जाने के बाद पर्सनल डिटेल्स, CUET सब्जेक्ट्स, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

इसके बाद CUET एप्लीकेशन फीस पे करें।

CUET 2026 कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।