दिल्ली विश्वविद्यालय, बीएचयू या जेएनयू जैसी देश की प्रतिष्ठित सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के यूजी कोर्सेस में एडमिशन लेने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स CUET UG 2026 के लिए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर दें। सीयूईटी यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि आज (30 जनवरी 2026) है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वह आज रात 11:50 बजे से पहले-पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

फीस भरने के लिए एक दिन अतिरिक्त मिलेगा

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आखिरी समय पर किसी भी तरह की तकनीकी समस्या से बचने के लिए समय रहते अपना पंजीकरण करा दें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, CUET UG 2026 एप्लीकेशन विंडो आज रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी। जो कैंडिडेट्स 30 जनवरी तक CUET 2026 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा कर देंगे उन्हें 31 जनवरी, 2026 (रात 11:50 बजे) तक CUET एप्लीकेशन फीस भरने का चांस मिलेगा।

JKBOSE Class 11th Result 2026: जम्मू कश्मीर बोर्ड 11वीं कक्षा का विंटर जोन रिजल्ट कब होगा जारी? यहां देखें संभावित तारीख

2 फरवरी तक खुलेगी करेक्शन विंडो

बता दें कि NTA ने 3 जनवरी, 2026 को CUET UG 2026 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू किया था और उस समय ही रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 30 जनवरी निर्धारित थी। डेडलाइन के आगे बढ़ने की संभावना थोड़ी कम है। रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो जाने के बाद एनटीए करेक्शन विंडो ओपन करेगा। करेक्शन विंडो 2 फरवरी तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म में कुछ सीमित बदलाव कर सकते हैं।

एग्जाम का शेड्यूल अभी नहीं हुआ जारी

करेक्शन विंडो बंद हो जाने के बाद स्टूडेंट्स एग्जाम की तैयारी में जुट जाएंगे। परीक्षा 11 मई से 31 मई के बीच होने की संभावना है। एनटीए ने अभी परीक्षा का आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है। सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम शेड्यूल कुल रजिस्ट्रेशन की संख्या के आधार पर घोषित किया जाएगा। कैंडिडेट CUET इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद अपनी CUET 2026 एग्जाम की तारीख, शिफ्ट और टाइमिंग चेक कर पाएंगे। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट पर आधारित होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Candidate Activity सेक्शन में Registration for CUET(UG)-2026 पर क्लिक करें।

अब Log in पर क्लिक करें। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो New Registration पर क्लिक करें।

अब अपनी पर्सनल डिटेल्स, पता और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन क्रेडेंशियल प्राप्त करें और इसके बाद उन क्रेडेंशियल से Log in करें।

लॉग इन हो जाने के बाद पर्सनल डिटेल्स, CUET सब्जेक्ट्स, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

इसके बाद CUET एप्लीकेशन फीस पे करें।

CUET 2026 कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।