नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 4 फरवरी 2026 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2026 (CUET UG 2026 ) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे cuet.nta.nic.in पर जाकर आज रात 11:50 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा देश की प्रमुख केंद्रीय यूनिवर्सिटीज़ जैसे दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) सहित कई अन्य संस्थानों में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज़ में दाखिले के लिए अनिवार्य है।
CUET UG 2026 आवेदन शुल्क और पेमेंट डेट
आवेदन की अंतिम तिथि: 4 फरवरी 2026 (11:50 PM तक)
फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 7 फरवरी 2026
जिन छात्रों ने बिना फीस भुगतान के आवेदन किया है, उनका आवेदन अमान्य माना जाएगा।
CUET UG 2026 Correction Window
एनटीए CUET UG 2026 के लिए करेक्शन विंडो 9 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक खोलेगी और इस दौरान उम्मीदवार अपने फॉर्म में कुछ चुनिंदा जानकारियों में सुधार कर सकेंगे।
CUET UG 2026 परीक्षा तिथि और मोड
परीक्षा मोड: कंप्यूट बेस्ट टेस्ट यानी सीबीटी
परीक्षा तिथि: 11 मई से 31 मई 2026
सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा देश-विदेश के विभिन्न शहरों में मल्टीपल शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी और इस परीक्षा के जरिए छात्रों को विज्ञान, वाणिज्य, मानविकी, इंजीनियरिंग, प्रबंधन जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ग्रेट प्रोग्राम्स में प्रवेश मिलेगा।
CUET UG 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. ईमेल ID और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 3. आवेदन फॉर्म भरें और विषय चुनें।
स्टेप 4. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
स्टेप 5. फॉर्म सबमिट कर कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
Jansatta Education Expert Advice
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वह अपनी सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए विषयों का चयन यूनिवर्सिटी की पात्रता शर्तों के अनुसार करें क्योंकि गलत सब्जेक्ट चयन से आपका एडमिशन रद्द हो सकता है। छात्र इस बात का भी ध्यान रखें कि एक से अधिक यूनिवर्सिटी/कोर्स के लिए एक ही CUET स्कोर मान्य होता है।
CUET UG 2026 FAQs: सीयूईटी यूजी के बारे में लगातार पूछे जाने वाले सवाल
Q1. CUET UG 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
A. आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026, रात 11:50 बजे है।
Q2. CUET UG 2026 की परीक्षा कब होगी?
A. परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
Q3. CUET UG 2026 परीक्षा किस मोड में होगी?
A. यह परीक्षा CBT (Computer-Based Test) मोड में होगी।
Q4. क्या बिना फीस भुगतान के फॉर्म स्वीकार होगा?
A. नहीं, फीस भुगतान अनिवार्य है। बिना भुगतान आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
Q5. CUET UG करेक्शन विंडो कब खुलेगी?
A. करेक्शन विंडो 9 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक खुलेगी।
Q6. CUET UG स्कोर किन यूनिवर्सिटीज़ में मान्य है?
A. CUET स्कोर DU, JNU, BHU समेत सभी केंद्रीय और कई राज्य/प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में मान्य है।
Direct link for CUET UG 2026 Registration
