CUET UG 2026 New Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह फैसला उम्मीदवारों से मिली कई शिकायतों और अनुरोधों के बाद लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्र बिना किसी तकनीकी परेशानी के आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें।

CUET UG 2026 की नई महत्वपूर्ण तिथियां

CUET UG 2026 परीक्षा कब होगी?

NTA के अनुसार, CUET UG 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT मोड) में होगी। परीक्षा भारत के विभिन्न शहरों के साथ-साथ 15 अंतरराष्ट्रीय शहरों में भी आयोजित की जाएगी, जिससे विदेश में रहने वाले भारतीय छात्रों को भी सुविधा मिलेगी।

CUET UG 2026 पात्रता और विषय चयन

उम्मीदवार अधिकतम 5 विषयों का चयन कर सकते हैं

विषयों में शामिल हैं:

भाषा विषय

डोमेन-स्पेसिफिक सब्जेक्ट

जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (GAT)

आवेदन शुल्क विषयों की संख्या के आधार पर तय किया जाएगा

12वीं में उपस्थित या उत्तीर्ण छात्र आवेदन के पात्र हैं

CUET UG 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1. CUET UG 2026 की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in

स्टेप 2. नए उम्मीदवार “New Registration” पर क्लिक कर लॉग-इन क्रेडेंशियल बनाएं।

स्टेप 3. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरें।

स्टेप 4. पसंदीदा विषय, कोर्स और यूनिवर्सिटी का चयन करें।

स्टेप 5. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर आदि)।

स्टेप 6. आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांचें।

स्टेप 7. ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करें।

स्टेप 8. फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकाल लें।

CUET UG 2026 एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप

पहले City Intimation Slip जारी की जाएगी और इसके बाद CUET UG 2026 Admit Card आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा से कुछ हफ्ते पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, शिफ्ट और सेंटर की जानकारी मिलेगी।

Jansatta Education Expert Conclusion

करेक्शन विंडो में केवल सीमित विवरण ही बदले जा सकेंगे और एक बार फीस भुगतान के बाद विषयों की संख्या घटाई नहीं जा सकेगी। एक ही उम्मीदवार द्वारा कई आवेदन करने पर फॉर्म रद्द किया जा सकता है और किसी भी अपडेट के लिए केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

CUET UG 2026 के बारे में लगातार पूछे जाने वाले सवाल

Q1. CUET UG 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
A. 4 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)

Q2. CUET UG 2026 परीक्षा कब होगी?
A. 11 मई से 31 मई 2026 (संभावित)

Q3. CUET UG 2026 का आयोजन कौन करता है?
A. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

Q4. CUET UG 2026 का एग्जाम मोड क्या होगा?
A. कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

CUET UG 2026 Registration Direct Link