नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET (UG) 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए जो फोटो मिसमैच को ठीक करने के लिए जो करेक्शन विंडो ओपन की थी वह 16 अप्रैल 2026 यानी आज बंद हो रही है। एनटीए ने अप्रैल के पहले सप्ताह में एक एडवाइजरी जारी की थी और ऐसे उम्मीदवारों को एक मौका दिया था जिनके एप्लीकेशन फॉर्म में लगी फोटो उनके पहचान पत्र (Identity Proof) से मेल नहीं खा रही थी। ऐसे उम्मीदवारों को पहले तो 10 अप्रैल तक अपना फोटो वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करके उसे भरकर अपलोड करने का समय दिया था, लेकिन बाद में उसकी अंतिम तिथि 16 अप्रैल कर दी गई थी और आज इस प्रोसेस को पूरा करने की लास्ट डेट है।
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करें अप्लाई
दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को कई ऐसी गड़बड़ियां मिली थी जहां उम्मीदवारों के एप्लीकेशन फॉर्म की फोटो उनके आईडी प्रूफ की फोटो से मैच नहीं कर रही थी और ये समस्या उन उम्मीदवारों के साथ अधिक थी जिन्होंने आधार कार्ड के अलावा कोई और आईडी प्रूफ एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान अपलोड किया था। ऐसे कैंडिडेट्स के लिए एनटीए ने अपना फोटो बदलने के लिए करेक्शन विंडो ओपन की थी। उम्मीदवारों के पास इस प्रक्रिया को पूरा करने का आज लास्ट चांस है जिन्होंने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है वह ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर इस काम को कर सकते हैं।
14 तारीख को एक्सटेंड हुई थी तारीख
एनटीए ने CUET UG कैंडिडेट्स के लिए फोटो वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट जमा करने की तारीख 14 अप्रैल को बढ़ाकर 16 अप्रैल की थी। यह एक्सटेंशन उन कैंडिडेट्स पर लागू हुआ था जिन्होंने आधार कार्ड के अलावा दूसरे आइडेंटिटी प्रूफ डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करके CUET UG के लिए आवेदन किया था। उनमें से कुछ मामलों में, वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान कैंडिडेट्स द्वारा खींची गई लाइव फोटो यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के पास मौजूद मौजूदा रिकॉर्ड से मैच नहीं कर रही थीं।
फोटो वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट को कराना होगा अटेस्ट
NTA ने प्रभावित कैंडिडेट्स को इस गलती को ठीक करने की अनुमति दी थी। कैंडिडेट्स अपने स्कूल या कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा सर्टिफाइड हाल की फोटो के साथ, एक साइन किया हुआ और अटेस्टेड सर्टिफिकेट (वेबसाइट पर उपलब्ध) अपलोड करके अपनी पहचान वेरिफाई कर सकते हैं। अगर इनमें से कोई अधिकारी मौजूद नहीं हैं, तो कैंडिडेट किसी क्लास-I गैजेटेड ऑफिसर, जैसे तहसीलदार, रेवेन्यू ऑफिसर, SDM, DM या नॉन-रेसिडेंट इंडियन (NRI) कैंडिडेट के लिए इंडियन एम्बेसी के क्लास-I गैजेटेड ऑफिसर से डॉक्यूमेंट्स अटेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा, CUET UG कैंडिडेट को एग्जाम के दिन फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए इसे एग्जाम सेंटर पर ले जाना होगा।
करेक्शन के लिए इस प्रोसेस को करें फॉलो
सबसे पहले उम्मीदवारों को एक प्रमाण पत्र Annexure 1 डाउनलोड करना होगा। यह फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर एनटीए की उस अधिसूचना में मिल जाएगा जो 10 अप्रैल को जारी की गई थी। वेबसाइट पर इस टाइटल के नाम से वह अधिसूचना होगी- Advisory for Candidates Regarding Mismatch of Photographs with the submitted Identity Proof Documents for Common University Entrance Test [CUET (UG)-2026] – reg.
इस सर्टिफिकेट को भरें और अपनी लेटेस्ट फोटोग्राफ लगाएं। इसके बाद इसे संबंधित अधिकारियों (ऊपर दिए गए) से सत्यापित करवाएं।
सत्यापित सर्टिफिकेट को PDF फॉर्मेट में NTA के आधिकारिक लिंक पर अपलोड करें।
