नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 31 मई 2026 को रीशेड्यूल की गई CUET UG 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बता दें कि यह एग्जाम पहले 28 मई यानी कि आज होना था, लेकिन ईद की वजह से एनटीए ने इस परीक्षा को स्थगित कर दिया था और एग्जाम की नई डेट 31 मई घोषित की थी। अब एजेंसी ने स्थगित की गई परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में जो उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं वह ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
6 -7 जून की परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जल्द होंगे जारी
NTA की ओर से जारी किए गए पब्लिक नोटिस में बताया गया है कि 6-7 जून, 2026 को रीशेड्यूल होने वाले एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। 28 मई को होने वाली परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होनी थी, लेकिन ईद की वजह से इसे 31 मई के लिए स्थगित किया गया। यह परीक्षा अब दो चरण में आयोजित होगी। पहले चरण की परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 06 और 07 जून को आयोजित होगी।
11 मई से शुरू हुई थी परीक्षा
बता दे कि सीयूईटी यूजी 2026 की परीक्षा 11 मई 2026 से शुरू हुई थी और जून के पहले सप्ताह तक यह परीक्षा चलेगी। परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न शहरों के साथ-साथ कुछ विदेशी परीक्षा केंद्रों पर भी किया जा रहा है। इस साल इस परीक्षा में 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है। उम्मीदवारों को अधिकतम पांच विषय चुनने की अनुमति दी गई थी।
एनटीए के हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं कॉन्टैक्ट
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की दिक्कत होने या उसमें दी गई डिटेल्स में कोई कमी होने पर उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर NTA हेल्प डेस्क से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर NTA को लिख सकते हैं। कैंडिडेट्स को लेटेस्ट अपडेट्स के लिए रेगुलर nta.ac.in और cuet.nta.nic.in पर जाने की भी सलाह दी जाती है।
