नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET (UG) 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक एडवाइज़री जारी की है। एनटीए ने इस एडवाइजरी में बताया है कि अगर एप्लीकेशन प्रोसेस में फोटो मिसमैच की कई गड़बड़ियां सामने आई हैं और इसी को लेकर स्टूडेंट्स को यह मौका दिया गया है कि वह जल्द से जल्द से अपने एप्लीकेशन फॉर्म में फोटो को सहीं करें। फोटो बदलने के लिए इन स्टूडेंट्स को 10 अप्रैल तक का समय गया है।
एनटीए ने खोली करेक्शन विंडो
एजेंसी ने प्रभावित कैंडिडेट्स से अपनी पहचान की जानकारी वेरिफाई करने और अपडेट करने के लिए कहा है। एजेंसी का कहना है कि एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान अपलोड की गई लाइव तस्वीरें आधार जैसे ऑफिशियल रिकॉर्ड में मौजूद तस्वीरों से मेल नहीं खाती और यह समस्या बहुत कैंडिडेट्स के साथ सामने आती है। एनटीए ने कहा है कि एप्लीकेशन प्रोसेस को हम पूरा कर चुके हैं, लेकिन इस समस्या का हल करने के लिए हमने करेक्शन विंडो को फिर से ओपन किया गया है।
कैंडिडेट्स के पास क्या-क्या हैं विकल्प?
एनटीए ने अपने नोटिस में कहा है कि जिन कैंडिडेट्स को यह समस्या आ रही है, उन्हें हाल की तस्वीर के साथ एक सही तरह से साइन किया हुआ और अटेस्टेड सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा। सर्टिफिकेट को कैंडिडेट के स्कूल या कॉलेज के प्रिंसिपल या हेडमास्टर द्वारा वेरिफाई किया जाना चाहिए।
अगर ये अथॉरिटीज एक्सेसिबल नहीं हैं तो कैंडिडेट्स डॉक्यूमेंट को किसी गैजेटेड ऑफिसर से अटेस्ट करवा सकते हैं जिसमें तहसीलदार, रेवेन्यू ऑफिसर, SDM, DM, या NRI जैसे अधिकारी शामिल हैं। इस कदम का मकसद यह पक्का करना है कि एग्जाम में बैठने से पहले सभी कैंडिडेट्स का ठीक से वेरिफिकेशन हो जाए।
NTA ने बताया है कि सर्टिफिकेट को कैंडिडेट्स के रजिस्टर्ड ईमेल IDs पर भेजे गए ऑफिशियल लिंक के ज़रिए PDF फॉर्मेट में अपलोड करना होगा। अपलोड विंडो 7 अप्रैल से 10 अप्रैल, 2026 तक खुली रहेगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए एग्जाम के दिन एग्जाम सेंटर पर जमा किए गए सर्टिफिकेट की एक प्रिंटेड कॉपी ले जानी होगी।
बता दें कि CUET UG 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई, 2026 के बीच होनी है। परीक्षा के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस पहले 3 जनवरी से 4 फरवरी तक दो फेज में चला था।
