नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। सीयूईटी यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर इस सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि 11 मई से लेकर 31 मई 2026 तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा में जो छात्र शामिल होंगे वह इस सिटी स्लिप के जरिए अपने उस शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जहां उनका सेंटर पड़ेगा। सेंटर की विस्तृत जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद मिलेगी।
CUET UG 2026: कहां से और कैसे डाउनलोड करें सिटी इंटीमेशन स्लिप?
सीयूईटी यूजी 2026 की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें।
अब वेबसाइट को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Candidate Activity सेक्शन में Advance City Intimation for CUET (UG) – 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अब जो विंडो खुलेगी वहां पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के साथ-साथ अपना सिक्योरिटी पिन दर्ज कर Submit पर क्लिक करें।
सिटी इंटीमेशन स्लिप आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड भी जल्द होगा जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी एग्जाम 2026 की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करके उम्मीदवारों को उनके एग्जाम शहर के बारे में सूचित कर दिया है। अब छात्र आराम से अपनी ट्रैवल प्लानिंग कर सकते हैं। एग्जाम सेंटर की पूरी डिटेल एडमिट कार्ड में दी जाएगी। आमतौर पर सीयूईटी यूजी का एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी किया जाता है। एनटीए की ओर से कहा गया है कि सीयूईटी यूजी 2026 का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। संभावना है कि एडमिट कार्ड 7 मई के आसपास जारी कर दिया जाए।
एग्जाम को लेकर एनटीए की कैंडिडेट्स को सलाह
NTA ने इस बात पर जोर दिया है कि कैंडिडेट्स को उन्हें दी गई तारीख और शिफ्ट पर ही एग्जाम सेंटर जाना होगा और उम्मीदवार इस बात का खास ध्यान भी रखें। एग्जाम शेड्यूल में बदलाव की कोई रिक्वेस्ट नहीं मानी जाएगी। एडमिट कार्ड पर दी गई तारीख और समय के अलावा किसी भी सेंटर पर एंट्री की इजाजत नहीं होगी।
इसके अलावा, जिन कैंडिडेट्स की लाइव फ़ोटो रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार रिकॉर्ड से मैच नहीं करती थीं या जिन्होंने दूसरे आइडेंटिटी प्रूफ इस्तेमाल किए थे उन्हें एग्जाम सेंटर पर वेरिफिकेशन के लिए स्कूल प्रिंसिपल या क्लास-I गैजेटेड ऑफिसर से अटेस्टेड वैलिड ओरिजिनल सर्टिफ़िकेट साथ लाना होगा।
