सीयूईटी यूजी (CUET UG) 2026 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट अगर अपने एप्लीकेशन फॉर्म में किसी तरह का कोई बदलाव करना चाहते हैं तो आज (11 फरवरी 2026) रात 11:50 बजे तक कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी की करेक्शन विंडो आज बंद हो जाएगी। फॉर्म में कुछ सीमित बदलाव करने के लिए कैंडिडेट को आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉग इन करना होगा।

फॉर्म में क्या कर सकते हैं बदलाव

सीयूईटी यूजी 2026 की करेक्शन विंडो 9 फरवरी से एक्टिव हुई थी। इस प्रक्रिया के तहत कैंडिडेट अपने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, एड्रेस, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर और फोटोग्राफ को छोड़कर अन्य जानकारी में बदलाव कर सकते हैं। कैंडिडेट फॉर्म में सब्जेक्ट जोड़ने और सब्जेक्ट को एडिट भी कर सकते हैं। यह प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कैंडिडेट्स को परीक्षा का इंतजार रहेगा। उससे पहले उम्मीदवारों को सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड का इंतजार होगा।

JEE Main 2026 Final Answer Key: जेईई मेन फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद, jeemain.nta.nic.in पर ऐसे करें चेक और आपत्ति दर्ज, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कब जारी होगा एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप?

सीयूईटी यूजी 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट को करेक्शन विंडो बंद होने के बाद सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड का इंतजार रहेगा। एनटीए की ओर से अभी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड के जारी होने से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी तो साझा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि मई में प्रस्तावित परीक्षा के लिए सिटी स्लिप अप्रैल के आखिरी सप्ताह में और एडमिट कार्ड मई के दूसरे हफ्ते में जारी हो सकता है। सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 मई से लेकर 31 मई के बीच आयोजित हो सकती है।

सीयूईटी स्कोर के जरिए कहां-कहां मिलेगा एडमिशन

सीयूईटी यूजी परीक्षा के जरिए स्टूडेंट्स पूरे देशभर में कई सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं। CUET स्कोर स्वीकार करने वाले टॉप इंस्टिट्यूशन में दिल्ली यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, और जामिया मिलिया इस्लामिया के साथ-साथ कई दूसरी पार्टिसिपेटिंग यूनिवर्सिटी शामिल हैं।