नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। एनटीए ने आंसर की के साथ-साथ क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। 11 से 31 मई और फिर 06 और 07 जून 2026 को आयोजित की गई इस परीक्षा में जिन उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही आंसर की को लेकर अगर कोई आपत्ति होती है तो उम्मीदवार उस पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।
15 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा
एनटीए की ओर से एक पब्लिक नोटिस जारी कर यह बताया गया है कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 की प्रोविजनल आंसर की और प्रश्न पत्र, साथ ही रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स अब जारी कर दिए गए हैं। एनटीए ने यह परीक्षा 11 से 31 मई तथा 06 से 07 जून 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की थी। इस परीक्षा में देश-विदेश में कुल मिलाकर 15.68 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं और यदि वे किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो निर्धारित शुल्क के साथ उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए कितना लगेगा शुल्क?
सीयूईटी यूजी 2026 की आंसर की जारी होने के साथ ही एनटीए ने ऑब्जेक्शन विंडो भी ओपन कर दी है। आंसर की में दिए गए प्रश्नों के उत्तरों से जो उम्मीदवार संतुष्ट नहीं हैं वह निर्धारित समयसीमा 11 जून तक 200 रुपए के नॉन रिफंडेबल शुल्क (प्रति प्रश्न) के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों के पास आपत्ति दर्ज कराने और शुल्क का भुगतान करने का समय 11 जून रात 11:50 बजे तक का है। बिना शुल्क के कोई ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों की आपत्ति की होगी समीक्षा
उम्मीदवारों की आपत्तियों को एनटीए का एक पैनल ही वेरिफाई करेगा और अगर उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है तो आंसर की में संशोधन किया जाएगा और शुल्क वापस कर दिया जाएगा। इसी आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी और रिजल्ट भी फाइनल आंसर की के आधार पर ही तैयार होगा।
CUET UG 2026 Answer Key: How to Download?
सीयूईटी यूजी आंसर की जारी होने के बाद स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
स्क्रीन पर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देखें।
उन्हें डाउनलोड करें और रेफरेंस के लिए सेव कर लें।
