CUET PG Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट 2026 (CUET PG 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 16 मार्च से 19 मार्च 2026 के बीच होने वाली है, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/CUET-PG से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
इससे पहले एनटीए ने 6 से 10 मार्च और 11 से 13 मार्च को होने वाली परीक्षाओं के लिए भी एडमिट कार्ड जारी किए थे। अब नए बैच के उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं।
CUET PG 2026 परीक्षा कब तक होगी
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट 2026 का आयोजन 6 मार्च से 27 मार्च 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है,जिसमें परीक्षा हर दिन तीन शिफ्ट में आयोजित हो रही है, जिसकी शिफ्ट डिटेल इस प्रकार हैं।
शिफ्ट 1: सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
शिफ्ट 2: दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक
शिफ्ट 3: शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक
CUET PG Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/CUET-PG पर जाएं
स्टेप 2. होमपेज पर “CUET PG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3. अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें
स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें
स्टेप 5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
स्टेप 6. इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें
एडमिट कार्ड पर चेक करें यह डिटेल
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्न जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए:
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
परीक्षा तिथि और शिफ्ट
परीक्षा केंद्र का पता
रिपोर्टिंग टाइम
फोटो और हस्ताक्षर
यदि इनमें से किसी भी जानकारी में गलती हो तो तुरंत NTA हेल्पडेस्क से संपर्क करना चाहिए।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य है:
सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड (प्रिंटेड कॉपी)
वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट आदि)
पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देश में हो)
एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
CUET PG 2026: महत्वपूर्ण बातें
परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में आयोजित हो रही है और इसके प्रश्न पत्र में MCQ आधारित प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा से कम से कम 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा के दिन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच आदि ले जाना प्रतिबंधित है।
Direct Link to Download CUET PG Admit Card 2026
