नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 के रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस साल 6 मार्च से लेकर 27 मार्च के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में जिन कैंडिडेट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एनटीए की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सीयूईटी पीजी रिजल्ट 24 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे जारी कर दिया जाएगा। यह रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जारी होगा। कैंडिडेट्स को रिजल्ट एक्सेस करने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

सीयूईटी रिजल्ट 2026: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका

सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर विजिट करना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर Lates News सेक्शन में CUET PG 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद जो विंडो खुलेगी वहां आपको एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

ये जानकारी दर्ज करने के बाद Submit करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

NEET Admit Card 2026: नीट यूजी एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को होगा जारी, एनटीए ने किया तारीख का ऐलान; यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका

सीयूईटी स्कोरकार्ड में मिलेगी यह जानकारी

CUET PG 2026 स्कोरकार्ड एक डिटेल्ड डॉक्यूमेंट होगा जिसमें न सिर्फ मार्क्स की जानकारी मिलेगी बल्कि इसमें हर कैंडिडेट के लिए पर्सनल डिटेल्स (नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर), सब्जेक्ट-वाइज स्कोर, ओवरऑल मार्क्स और पर्सेंटाइल रैंकिंग भी शामिल होंगी। पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट कई शिफ्ट में होता है, इसलिए स्कोरकार्ड में नॉर्मलाइज्ड स्कोर भी दिखेंगे, जिससे अलग-अलग डिफिकल्टी लेवल में बराबरी बनी रहेगी।

सीयूईटी पीजी रिजल्ट आने के बाद आगे का प्रोसेस

सीयूईटी पीजी 2026 परिणाम जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को आगे काउंसलिंग राउंड में हिस्सा लेना होगा। यूनिवर्सिटी की ओर से काउंसलिंग राउंड अलग से जारी किए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अलग से अप्लाई करना होगा।

हर यूनिवर्सिटी की अपनी अलग कटऑफ जारी होगी। कटऑफ मार्क्स कोर्स, कैटेगरी और कॉम्पिटिशन पर निर्भर करता है। इसके बाद CUET PG स्कोर और एलिजिबिलिटी के आधार पर एडमिशन मिलेगा। सबसे आखिर में डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी।