कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के लिए जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था वह इन दिनों एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीयूईटी पीजी परीक्षा 6 मार्च 2026 से शुरू हो रही है जो कि 27 मार्च तक चलेगी। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ से डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
सिटी स्लिप पहले ही हो चुकी है जारी
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एनटीए ने सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी थी। इसके जरिए उम्मीदवारों को उनकी एग्जाम सिटी की जानकारी पहले ही मिल गई है अब एडमिट कार्ड के जरिए कैंडिडेट्स को सेंटर की पूरी जानकारी मिल जाएगी। एडमिट कार्ड को एग्जाम सेंटर पर जरूर लेकर जाना होगा। उसके बिना उम्मीदवारों को एंट्री नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड अगले 1-2 दिन के अंदर जारी कर दिया जाएगा।
CTET 2026 Answer Key LIVE Updates
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैसे करें डाउनलोड?
सीयूईटी पीजी 2026 का एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद कैंडिडेट्स इन स्टेप्स को फॉलो करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर CUET(PG) लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नई वेबसाइट ओपन होगी। यहां LATEST NEWS सेक्शन में एडमिट कार्ड से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
हर दिन तीन शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
CUET PG 2026 एग्जाम 6 मार्च, 2026 से 27 मार्च, 2026 तक होगा। एग्जाम एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा, जो अलग-अलग सेंटर्स पर होगा। एग्जाम हर दिन तीन शिफ्ट में होगा।
पहली शिफ्ट सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक होगी।
दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:00 बजे तक होगी।
वहीं तीसरी शिफ्ट शाम 4:00 बजे से लेकर 05:30 PM तक होगी।
