नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी पीजी 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 06 मार्च से शुरू हो रही परीक्षा के लिए जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था वह इन दिनों प्रवेश पत्र का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एनटीए ने एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी थी, लेकिन सेंटर की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र का ही इंतजार था जो कि अब खत्म हो गया है। एनटीए ने अभी 10 मार्च तक की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इन क्रेडेंशियल की मदद से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

CUET PG 2026 परीक्षा 6 मार्च से शुरू हो रही है। यह टेस्ट देश भर के कई शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगा। जो भी कैंडिडेट इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट जरूर निकाल लें। सेंटर पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना छात्रों को एंट्री नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। एडमिट कार्ड 6, 7, 8, 9 और 10 मार्च की परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं।

UPSC CSE 2025 Final Result: इसी हफ्ते जारी होगा सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट, upsc.gov.in पर देखें मेरिट लिस्ट

CUET PG 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर CUET(PG) पर क्लिक करें।

अब LATEST NEWS सेक्शन में Admit Card of CUET (PG)-2026 examination, to the Applicants scheduled to appear on 06 07, 08, 09, & 10 March 2026 लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर Log in करें।

एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

सीयूईटी पीजी के एडमिट कार्ड पर मिलेगी यह जानकारी

सीयूईटी पीजी हॉल टिकट पर कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय और परीक्षा केंद्र का पता जैसी ज़रूरी जानकारी दिखेगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि डॉक्यूमेंट डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें। एनटीए ने सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी थी, जिसमें कैंडिडेट को उनके दिए गए परीक्षा शहर के बारे में बताया गया है।