कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2026 की शुरुआत कल (6 मार्च 2026) से हो रही है। 27 मार्च तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है वह एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले एनटीए की गाइडलाइन को जरूर पढ़कर जाएं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस गाइडलाइन में एग्जाम से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं जो उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस गाइडलाइन में अहम दिशानिर्देश, सेंटर पर ले जाने वाले डॉक्यूमेंटस की जानकारी है। सीयूईटी पीजी परीक्षा देश भर में तय सेंटर्स पर कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगी।
6 से 10 मार्च तक के एग्जाम का डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सीयूईटी पीजी 2026 के लिए एनटीए ने एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। अभी 6 मार्च से लेकर 10 मार्च तक की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। यह परीक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा दो से 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 से 10.30 बजे का होगा जबकि दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12.30 से 2 बजे और तीसरी शिफ्ट का आयोजन शाम 4 बजे से 5.30 बजे तक किया जाएगा। 10 तारीख की बाद वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होंगे।
CUET PG 2026: साथ ले जाने के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड
दो पासपोर्ट साइज फोटो
एक वैलिड आईडी प्रूफ (पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, राश
–राशन कार्ड
–फोटो के साथ आधार एनरोलमेंट नंबर
डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी नहीं चलेगी
NTA ने कहा है कि दस्तावेजों की फोटोकॉपी, मोबाइल फोन पर ID की स्कैन की हुई इमेज, या अटेस्टेड कॉपी वेरिफिकेशन के लिए एक्सेप्ट नहीं की जाएंगी। जिन कैंडिडेट्स का आधार ऑथेंटिकेशन एप्लीकेशन के दौरान मैच नहीं होगा उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास एक वैलिड ID हो और वेरिफिकेशन के लिए जल्दी पहुंचें।
एजेंसी ने स्टूडेंट्स को यह भी सलाह दी कि वे एग्जाम के दिन अपना आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन लॉक न रखें ताकि एंट्री के दौरान कोई दिक्कत न हो।
सेंटर पर ये चीजें ले जाना है मना
एग्जाम सेंटर पर किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और पर्सनल सामान पूरी तरह से बैन रहेगा। कैंडिडेट एग्जाम सेंटर के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या दूसरे गैजेट नहीं ले जा सकते। सेंटर पर डायबिटीज वाले कैंडिडेट को शुगर टैबलेट या केले, सेब या संतरे जैसे फल, साथ में एक ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जाने की इजाजत होगी। चॉकलेट या सैंडविच जैसे पैक्ड फ़ूड की इजाजत नहीं है।
कैंडिडेट्स के लिए जरूरी दिशानिर्देश
सीयूईटी पीजी एग्जाम के लिए जाने वाले कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि परीक्षा शुरू होने से करीब 1 घंटा पहले सेंटर पर पहुंच जाएं।
NTA ने कहा है कि एग्जाम शुरू होने से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, फ्रिस्किंग और अटेंडेंस मार्किंग जैसी कई प्रक्रिया पूरी होंगी। एडमिट कार्ड पर जो रिपोर्टिंग टाइम दिया है उसी पर पहुंचे।
गेट बंद होने के टाइम के बाद आने वाले कैंडिडेट्स को किसी भी हालत में एंट्री नहीं दी जाएगी।
CUET PG कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगा, इसलिए कैंडिडेट्स को यह भी सलाह दी गई है कि वे पहले से ऑनलाइन टेस्ट इंटरफेस से परिचित हो जाएं और यह पक्का कर लें कि स्क्रीन पर दिखने वाला सब्जेक्ट और मीडियम उनके एडमिट कार्ड पर दी गई डिटेल्स से मैच करता हो।
