नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 26 फरवरी को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के लिए 6 और 7 मार्च को होने वाली एग्जाम की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन परीक्षाओं की परीक्षा इन तिथियों पर है, वे आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और exam.nta.nic.in पर जाकर अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एजेंसी द्वारा CUET PG 2026 परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी जिनकी सिटी स्लिप को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा।
क्या है CUET PG City Intimation Slip?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, यह एडमिट कार्ड नहीं है, यह उम्मीदवार को केवल उस शहर की अग्रिम जानकारी देता है, जहां उनका परीक्षा केंद्र स्थित होगा। सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा।
CUET PG 2026: परीक्षा का पूरा शेड्यूल और पैटर्न
परीक्षा तिथि: 6 मार्च से 27 मार्च 2026
कुल शिफ्ट: 44
प्रत्येक शिफ्ट की अवधि: 90 मिनट
कुल रजिस्टर्ड उम्मीदवार: 4,11,366
कुल विषय: 157
अधिकतम विषय चयन: 4 टेस्ट पेपर
ऐसे करें CUET PG 2026 City Slip डाउनलोड
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या exams.nta.nic.in पर जाएं
स्टेप 2. होम पेज पर दिख रहें CUET PG 2026 City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना Application Number और Date of Birth/Password दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट करते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेप 5. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
परीक्षा का माध्यम
सामान्य प्रश्नपत्र: हिंदी और अंग्रेजी (द्विभाषी)
41 भाषा पेपर: केवल अंग्रेजी
आचार्य पेपर: संस्कृत
भारतीय ज्ञान प्रणाली और बौद्ध दर्शन: हिंदी/संस्कृत/अंग्रेजी (त्रिभाषी)
हिन्दू स्टडीज: हिंदी और अंग्रेजी
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है, परीक्षा का एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। उम्मीदवार
एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा और उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर वैध फोटो आईडी प्रूफ साथ ले जाना अनिवार्य होगा साथ ही परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचना होगा।
हेल्पलाइन नंबर
सीयूईटी यूजी 2026 में शामिल होने वाले किसी उम्मीदवार को सिटी स्लिप डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो वे NTA द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और ईमेल आईडी helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
Direct Link to Download CUET PG 2026 City Intimation Slip
