नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द ही जारी की जाएगी। यह परीक्षा 6 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी। आमतौर पर एनटीए की ओर से 10-12 दिन पहले ही सिटी स्लिप जारी कर दी जाती है, लेकिन अब 10 दिन से भी कम का समय पेपर शुरू होने में बचा है। ऐसे में माना जा रहा है कि एनटीए की ओर से कभी भी सिटी स्लिप जारी की जा सकती है।

सिटी स्लिप से पता चल जाएगा शहर का नाम

सीयूईटी पीजी 2026 के लिए जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है वह ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ से उसे डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप एग्जाम से जुड़ा एक अहम दस्तावेज है। इसके जरिए उम्मीदवारों को अपने उस शहर के बारे में जानकारी मिल जाएगी जहां उन्हें सेंटर मिलेगा। सेंटर की विस्तृत जानकारी एडमिट कार्ड में मिलेगी। एडमिट कार्ड आने तक कैंडिडेट एग्जाम सिटी का पता चल जाने के बाद अपनी यात्रा की योजना तैयार कर सकते हैं।

सिटी स्लिप में मिलेगी यह जानकारी

सीयूईटी पीजी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी हो जाने के बाद कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन का इस्तेमाल करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप में कैंडिडेट को निम्नलिखित जानकारी मिलेगी-

CUET PG 2026 एप्लीकेशन नंबर
कैंडिडेट का नाम
पिता का नाम
जेंडर
जन्म तिथि
कैटेगरी
डिसेबिलिटी स्टेटस
स्क्राइब की ज़रूरत
एग्जाम की तारीख और एग्जाम स्लॉट
अलॉट किया गया एग्जाम सेंटर शहर
एग्जाम के लिए निर्देश

सीयूईटी एडमिट कार्ड कब होगा जारी?

सिटी स्लिप जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को बस एडमिट कार्ड का इंतजार रहेगा। सीयूईटी पीजी का एडमिट कार्ड जारी होने की कोई ऑफिशियल डेट तो रिलीज नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि एडमिट कार्ड मार्च के पहले हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा। एग्जाम से 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड कार्ड जारी हो जाएगा।