नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही CUET PG 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। एनटीए ने इसको लेकर अपडेट जारी किया है। दरअसल, एनटीए ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए कहा है कि सीयूईटी पीजी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। इस परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह आंसर की जारी होने के बाद उसे आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.nic.in/CUET-PG/ से डाउनलोड कर सकते हैं।

आंसर की जारी होते ही खुल जाएगी ऑब्जेक्शन विंडो

एनटीए की ओर से आंसर की जारी किए जाने की तारीख को लेकर कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन ये माना जा रहा है कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह से पहले-पहले सीयूईटी पीजी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी हो जाएगी। इस आंसर की के जारी होते ही एनटीए ऑब्जेक्शन विंडो भी ओपन कर देगा। आंसर की पर जिन उम्मीदवारों को आपत्ति रहेगी वह तय समयसीमा के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज करा पाएंगे।

JNU में सीयूईटी पीजी परिणाम के बाद शुरू होंगे पोस्टग्रेजुएट कोर्सेस के एडमिशन, जानें रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख

कैसे डाउनलोड होगी सीयूईटी पीजी आंसर की?

सीयूईटी पीजी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके उसे डाउनलोड कर पाएंगे।

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर ही Public notice सेक्शन में आंसर की से जुड़ा लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।

अब एक नई विंडो में आंसर की पीडीएफ फाइल में ओपन होगी।

इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

इस आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का प्रोसेस इसी फाइल में दिया गया है।

कहां जारी होगा सीयूईटी पीजी रिजल्ट?

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) 2026 का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। 6 मार्च से लेकर 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई सीयूईटी पीजी परीक्षा का परिणाम मई के पहले हफ्ते में आने की संभावना है। ऐसे में जेएनयू में पीजी एडमिशन उसके बाद ही शुरू होंगे। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in और exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जारी किया जाएगा।