केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET September 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in
और cbse.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार CTET का 22वां संस्करण 6 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा Paper I और Paper II दोनों के लिए होगी। वहीं, यदि आवेदकों की संख्या अधिक होती है तो परीक्षा 5 सितंबर 2026 को भी आयोजित की जा सकती है।

CTET September 2026 Important Dates

CTET 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

सीटीईटी परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और अन्य CTET स्कोर स्वीकार करने वाले स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं।

पेपर I: कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए

पेपर II: कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए

जो उम्मीदवार कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं, वे दोनों पेपर दे सकते हैं।

CTET 2026 आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. “CTET September 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4. आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।

स्टेप 5. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

स्टेप 6. आवेदन शुल्क जमा करें।

स्टेप 7. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

CTET 2026 Correction Window

सीबीएसई ने उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया है। उम्मीदवार 15 जून से 18 जून 2026 के बीच अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकेंगे। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

CTET 2026 Exam Pattern and Languages

सीटीईटी परीक्षा देशभर के 132 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कुल 27 भाषाओं में होगी। यह परीक्षा शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता तय करती है। हालांकि CTET क्वालिफाई करना नौकरी की गारंटी नहीं देता, बल्कि यह शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की एक आवश्यक पात्रता है।

CTET Passing Marks 2026

CBSE के अनुसार, CTET परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को CTET Qualified माना जाएगा।

CTET Admit Card 2026

CTET September 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग दो दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Direct Link for CTET September 2026 Registration