केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित इस परीक्षा का रिजल्ट मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह या अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
CTET 2026: परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
इस बार देशभर के लाखों उम्मीदवारों ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा का आयोजन दो पेपर (Paper 1 और Paper 2) के लिए किया गया था।
पेपर 1: कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवार
पेपर 2: कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवार
CTET मार्किंग स्कीम
कुल प्रश्न: 150
कुल अंक: 150
प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक
नेगेटिव मार्किंग: नहीं
उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की के आधार पर अपने संभावित अंक का अंदाजा लगा सकते हैं, लेकिन अंतिम परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर ही जारी किया जाएगा।
CTET सर्टिफिकेट की वैधता
CTET पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि अब CTET सर्टिफिकेट आजीवन (Lifetime) वैध होता है। इस सर्टिफिकेट के आधार पर उम्मीदवार इन संस्थानों में शिक्षक भर्ती के लिए केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS), केंद्र सरकार के स्कूल और विभिन्न राज्य सरकारों के स्कूल में आवेदन कर सकते हैं।
सीटीईटी परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को डायरेक्ट नौकरी नहीं मिल जाती बल्कि उम्मीदवार नौकरी पाने के लिए एलिजबल हो जाते हैं। CTET पास करने के बाद सीबीएसई की ओर से उम्मीदवारों को एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है जिसकी वैलिडिटी लाइफटाइम तक होती है। उसी सर्टिफिकेट के आधार पर कैंडिडेट सरकारी और प्राइवेट टीचर बनने के लिए पात्र माने जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी रिजल्ट के बाद नौकरी के लिए करें आवेदन
सीटीईटी रिजल्ट आने के बाद सफल उम्मीदवार विभिन्न शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं के लिए आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। सीटीईटी परिणाम मार्च के आखिरी हफ्ते में आने की संभावना है।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: 1 मार्च को दोबारा क्यों हुई थी परीक्षा?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 1 मार्च को सीटीईटी परीक्षा दोबारा आयोजित की थी। बिहार के वैशाली जिले में दो सेंटर्स—- सेंट जॉन्स एकेडमी, बासमती नगर (125016) और लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी (125014) — पर यह परीक्षा दोबारा हुई थी। यहां 7-8 फरवरी को हुआ एग्जाम कैंसिल हो गया था।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: डिजिलॉकर पर मिलेगा मार्कशीट और सर्टिफिकेट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सभी कैंडिडेट्स को CTET मार्कशीट और क्वालिफाई करने वालों को एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट मुहैया कराता है। यह डॉक्यमेंट उनके DigiLocker अकाउंट के जरिए डिजिटल फॉर्मेट पर भी उपलब्ध होगा।
ये डॉक्यूमेंट्स डिजिटली साइन किए जाएंगे, जिससे IT एक्ट के तहत लीगल वैलिडिटी पक्की होगी और ज्यादा सिक्योरिटी के लिए इनमें एक एन्क्रिप्टेड QR कोड होगा। कैंडिडेट्स DigiLocker मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके QR कोड को स्कैन और वेरिफाई कर सकते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी प्रोविजनल आंसर की कब हुई थी जारी?
सीटीईटी एग्जाम 2026 की प्रोविजनल आंसर की 12 मार्च को जारी हुई थी जिस पर कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए 15 मार्च तक का समय मिला। कैंडिडेट्स की आपत्तियों को अब वेरिफाई किया जाएगा जिसके बाद फाइनल आंसर की जारी होगी और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा।
CTET 2026 Result Live Updates: ऐसे चेक करें CTET Result 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद इन स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. “CTET February 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रोल नंबर / आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4. Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट देखें।
स्टेप 6. PDF डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
CTET 2026 Result Live Updates: कितने मार्क्स वाले उम्मीदवार होंगे पास
सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक इस प्रकार हैं:
सामान्य वर्ग: 60% (90 अंक)
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD): 55% (82.5 अंक)
यदि किसी प्रश्न पर आपत्ति सही पाई जाती है, तो उसे हटाकर सभी उम्मीदवारों को उसके अंक दिए जाते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: 25 लाख कैंडिडेट्स बैठे सीटीईटी परीक्षा में
सीटीईटी परीक्षा का परिणाम मार्च के आखिरी हफ्ते में ही किया जाएगा। इस साल इस परीक्षा में करीब 25 लाख कैंडिडेट्स के शामिल होने का अनुमान है। इस एग्जाम के लिए 25,30,436 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैधता होती है उम्र भर के लिए
CTET परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों को CBSE की ओर से एक सर्टिफिकेट मिलेगा जो लाइफटाइम वैलिड रहता है। एक बार क्वालीफाई करने के बाद उम्मीदवारों को दोबारा इस परीक्षा को देने की जरूरत नहीं पड़ती। इस सर्टिफिकेट के आधार पर आप केवीएस, एनवीएस, ईएमआरएस, सीबीएसई स्कूलों और केंद्रीय शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सरकारी और निजी स्कूलों में भर्ती के लिए आवेदन में भी यह सर्टिफिकेट काफी सहायक होता है।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: क्या सीटीईटी पास करने से नौकरी मिल जाती है?
सीटीईटी परीक्षा पास करने के बाद नौकरी नहीं मिल जाती। इसे पास करने के बाद उम्मीदवारों को अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं या चयन प्रक्रियाओं में भाग लेना पड़ता है। सीटीईटी परीक्षा पास होना नौकरी का गारंटी नहीं है।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी आंसर की कब हुई थी जारी?
सीटीईटी एग्जाम 2026 की प्रोविजनल आंसर की 12 मार्च को जारी हुई थी जिस पर कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए 15 मार्च तक का समय मिला। कैंडिडेट्स की आपत्तियों को अब वेरिफाई किया जाएगा जिसके बाद फाइनल आंसर की जारी होगी और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: डिजिलॉकर पर मिलेगा मार्कशीट और सर्टिफिकेट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सभी कैंडिडेट्स को CTET मार्कशीट और क्वालिफाई करने वालों को एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट मुहैया कराता है। यह डॉक्यमेंट उनके DigiLocker अकाउंट के जरिए डिजिटल फॉर्मेट पर भी उपलब्ध होगा।
ये डॉक्यूमेंट्स डिजिटली साइन किए जाएंगे, जिससे IT एक्ट के तहत लीगल वैलिडिटी पक्की होगी और ज्यादा सिक्योरिटी के लिए इनमें एक एन्क्रिप्टेड QR कोड होगा। कैंडिडेट्स DigiLocker मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके QR कोड को स्कैन और वेरिफाई कर सकते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: 1 मार्च को दोबारा क्यों हुई थी परीक्षा?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 1 मार्च को सीटीईटी परीक्षा दोबारा आयोजित की थी। बिहार के वैशाली जिले में दो सेंटर्स---- सेंट जॉन्स एकेडमी, बासमती नगर (125016) और लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी (125014) — पर यह परीक्षा दोबारा हुई थी। यहां 7-8 फरवरी को हुआ एग्जाम कैंसिल हो गया था।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी रिजल्ट के बाद क्या करें कैंडिडेट्स?
सीटीईटी रिजल्ट आने के बाद सफल उम्मीदवार विभिन्न शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं के लिए आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। सीटीईटी परिणाम मार्च के आखिरी हफ्ते में आने की संभावना है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: इन तीन तारीखों में आयोजित हुई थी सीटीईटी परीक्षा
सीटीईटी 2026 फरवरी सेशन की परीक्षा 7, 8 फरवरी और 1 मार्च 2026 को आयोजित हुई थी। परीक्षा का आयोजन दो पेपर (Paper 1 और Paper 2) के लिए किया गया था।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: सीटीईटी लेटेस्ट अपडेट
CTET 2026 फरवरी सत्र की आंसर-की कभी भी जारी की जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। जैसे ही आंसर-की लिंक सक्रिय होगा, उम्मीदवार तुरंत इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: रिजल्ट से पहले की अंतिम प्रक्रिया
आपत्तियों की समीक्षा और फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद बोर्ड परिणाम तैयार करता है। इसके बाद आधिकारिक पोर्टल पर रिजल्ट जारी किया जाता है।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी आंसर-की से क्या फायदा
आंसर-की से उम्मीदवारों को परीक्षा में अपने प्रदर्शन का अंदाजा लगाने में मदद मिलती है और वे यह जान सकते हैं कि उनके पास होने की संभावना कितनी है।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: कितने उम्मीदवार देते हैं सीटीईटी
हर साल लाखों उम्मीदवार CTET परीक्षा में शामिल होते हैं क्योंकि यह शिक्षक बनने के लिए सबसे महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षाओं में से एक है।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी का उपयोग किन नौकरियों में
CTET पास करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और कई निजी स्कूलों में शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी रिजल्ट के बाद क्या करें
रिजल्ट आने के बाद सफल उम्मीदवार विभिन्न शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं के लिए आवेदन करना शुरू कर सकते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: स्कोरकार्ड में क्या जानकारी होगी
CTET स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पात्रता स्थिति जैसी जानकारी दी जाती है।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी रिजल्ट कैसे चेक करें
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: संभावित स्कोर कैसे निकालें
उम्मीदवार अपनी OMR शीट और आंसर-की की मदद से सही उत्तरों की संख्या गिनकर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: OMR रिस्पॉन्स शीट का महत्व
आंसर-की के साथ जारी होने वाली OMR रिस्पॉन्स शीट से उम्मीदवार यह देख सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में किस प्रश्न का कौन सा उत्तर चुना था।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी परीक्षा में कौन-कौन से विषय होते हैं
CTET परीक्षा में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1, भाषा-2, गणित और पर्यावरण अध्ययन जैसे विषय शामिल होते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी का सर्टिफिकेट कितने साल तक मान्य
नई नीति के अनुसार CTET पात्रता प्रमाणपत्र अब आजीवन मान्य है। यानी एक बार परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार लंबे समय तक इसका उपयोग कर सकते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी के बाद चयन प्रक्रिया
CTET पास करने के बाद उम्मीदवार विभिन्न राज्यों या केंद्रीय स्कूलों की शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, मेरिट सूची या इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: क्या सीटीईटी पास करने से नौकरी मिल जाती है
नहीं, CTET केवल पात्रता परीक्षा है। इसे पास करने के बाद उम्मीदवारों को अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं या चयन प्रक्रियाओं में भाग लेना पड़ता है। सीटीईटी परीक्षा पास होना नौकरी का गारंटी नहीं है।
