केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 7, 8 फरवरी और 1 मार्च 2026 को आयोजित इस परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह इन दिनों बेसब्री से सीटीईटी परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस साल सीटीईटी परीक्षा में करीब 25 लाख कैंडिडेट्स के शामिल होने का अनुमान है, क्योंकि इस एग्जाम के लिए 25 लाख से अधिक आवेदन मिले थे। सीटीईटी परिणाम जारी होने के बाद कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
क्यों आयोजित होती है सीटीईटी परीक्षा?
यह परीक्षा इसलिए आयोजित की जाती है ताकि देश में शिक्षकों की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जा सके और योग्य उम्मीदवारों को शिक्षक बनने का मौका मिले। इस परीक्षा को आयोजित करने का उद्देश्य यही होता है कि राष्ट्रीय स्तर पर एक समान मानक बनाया जाए जिसे पूरा करने वाले उम्मीदवारों को केंद्रीय सरकारी नौकरियां मिल सकें। इसके अलावा राज्य स्तर की भर्तियों के लिए भी यह परीक्षा मानक के रूप में काम करती है।
CTET 2026 Result: Live Updates
सीटीईटी परीक्षा पास करने के बाद आगे क्या?
सीटीईटी परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को डायरेक्ट नौकरी नहीं मिल जाती बल्कि उम्मीदवार नौकरी पाने के लिए एलिजबल हो जाते हैं। CTET पास करने के बाद सीबीएसई की ओर से उम्मीदवारों को एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है जिसकी वैलिडिटी लाइफटाइम तक होती है। उसी सर्टिफिकेट के आधार पर कैंडिडेट सरकारी और प्राइवेट टीचर बनने के लिए पात्र माने जाते हैं।
सीटीईटी के बाद क्या हैं विकल्प?
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) पास करने के बाद टीचर बनने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अगला स्टेप देश भर के अलग-अलग स्कूलों में टीचिंग पोस्ट के लिए अप्लाई करना है। कैंडिडेट्स के पास सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल और इंटरनेशनल स्कूल जैसे कई ऑप्शन मौजूद हैं।
सीटीईटी पास करने के बाद केंद्रीय शिक्षक की नौकरी के साथ-साथ राज्य स्तर पर होने वाली शिक्षक भर्तियों के लिए भी आवेदन किए जा सकते हैं। कई राज्यों में CTET स्कोर मान्य होता है। जैसे REET के लिए सीटीईटी स्कोर मान्य होता है। अच्छे प्राइवेट स्कूल CTET पास कैंडिडेट्स को प्राथमिकता देते हैं।
सरकारी स्कूलों में अगर परमानेंट जॉब नहीं मिलती है तो सीटीईटी पास कर चुके कैंडिडेट्स को गेस्ट फैकल्टी या कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर पढ़ाने का मौका भी मिल सकता है। इसके अलावा खुद की कोचिंग क्लासेस भी शुरू कर सकते हैं। साथ ही YouTube जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी अपनी क्लासेस की शुरुआत कर सकते हैं।
