केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी करेगा। उम्मीदवार लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वहीं अब फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा।
कब हुई थी सीटेट 2026 परीक्षा ?
सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी को किया गया था, जबकि कुछ केंद्रों पर बाद में री-एग्जाम भी आयोजित हुआ। बोर्ड ने 12 मार्च 2026 को प्रोविजनल आंसर-की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी थी, जिससे अभ्यर्थी अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सके थे।
कब आएगा CTET रिजल्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CTET फरवरी 2026 का रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। हालांकि, CBSE ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। रिजल्ट से पहले बोर्ड आपत्तियों की समीक्षा कर फाइनल आंसर-की जारी करेगा, जिसके आधार पर स्कोरकार्ड तैयार किए जाएंगे।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: मार्च के आखिरी हफ्ते में घोषित होगा सीटीईटी रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE जल्द ही सीटीईटी परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने वाला है। आमतौर पर सीटीईटी परीक्षा के 3 से 4 हफ्तों के अंदर रिजल्ट घोषित हो जाता है। फरवरी में हुई परीक्षा के हिसाब से मार्च के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट आने की पूरी संभावना है।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी आंसर की कब हुई थी जारी?
सीटीईटी एग्जाम 2026 की प्रोविजनल आंसर की 12 मार्च को जारी हुई थी जिस पर कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए 15 मार्च तक का समय मिला। कैंडिडेट्स की आपत्तियों को अब वेरिफाई किया जाएगा जिसके बाद फाइनल आंसर की जारी होगी और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: 1 मार्च को दोबारा क्यों हुई थी परीक्षा?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 1 मार्च को सीटीईटी परीक्षा दोबारा आयोजित की थी। बिहार के वैशाली जिले में दो सेंटर्स—- सेंट जॉन्स एकेडमी, बासमती नगर (125016) और लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी (125014) — पर यह परीक्षा दोबारा हुई थी। यहां 7-8 फरवरी को हुआ एग्जाम कैंसिल हो गया था।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: क्यों आयोजित होती है सीटीईटी परीक्षा?
यह परीक्षा इसलिए आयोजित की जाती है ताकि देश में शिक्षकों की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जा सके और योग्य उम्मीदवारों को शिक्षक बनने का मौका मिले। इस परीक्षा को आयोजित करने का उद्देश्य यही होता है कि राष्ट्रीय स्तर पर एक समान मानक बनाया जाए जिसे पूरा करने वाले उम्मीदवारों को केंद्रीय सरकारी नौकरियां मिल सकें। इसके अलावा राज्य स्तर की भर्तियों के लिए भी यह परीक्षा मानक के रूप में काम करती है।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी परीक्षा पास करने के बाद आगे क्या?
सीटीईटी परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को डायरेक्ट नौकरी नहीं मिल जाती बल्कि उम्मीदवार नौकरी पाने के लिए एलिजबल हो जाते हैं। CTET पास करने के बाद सीबीएसई की ओर से उम्मीदवारों को एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है जिसकी वैलिडिटी लाइफटाइम तक होती है। उसी सर्टिफिकेट के आधार पर कैंडिडेट सरकारी और प्राइवेट टीचर बनने के लिए पात्र माने जाते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: डिजिलॉकर पर मिलेगा मार्कशीट और सर्टिफिकेट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सभी कैंडिडेट्स को CTET मार्कशीट और क्वालिफाई करने वालों को एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट मुहैया कराता है। यह डॉक्यमेंट उनके DigiLocker अकाउंट के जरिए डिजिटल फॉर्मेट पर भी उपलब्ध होगा।
ये डॉक्यूमेंट्स डिजिटली साइन किए जाएंगे, जिससे IT एक्ट के तहत लीगल वैलिडिटी पक्की होगी और ज्यादा सिक्योरिटी के लिए इनमें एक एन्क्रिप्टेड QR कोड होगा। कैंडिडेट्स DigiLocker मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके QR कोड को स्कैन और वेरिफाई कर सकते हैं।
CTET 2026: सीटीईटी पास करने के बाद कैसे मिलेगी नौकरी? जानिए ऑप्शन; CBSE जल्द जारी करेगा परिणाम
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी 2026 के लिए मार्किंग स्कीम
CTET 2026 की मार्किंग स्कीम इस प्रकार है-
इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
हर सही जवाब एक नंबर का होगा।
एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रोविज़न नहीं है।
बिना जवाब वाले सवालों के लिए कोई ग्रेडिंग नहीं है।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: पहले 7 साल के लिए वैलिड होता था सीटीईटी सर्टिफिकेट
CTET सर्टिफिकेट टीचिंग जॉब के लिए अनिवार्य क्वालिफिकेशन का हिस्सा है। CTET सर्टिफिकेट अब लाइफटाइम के लिए वैलिड है, जो पहले सिर्फ 7 साल के लिए वैलिड था।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी पास करने के बाद कहां पढ़ाने का मिलेगा मौका?
सीटीईटी परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जो कैंडिडेट पेपर 1 पास करते हैं, वे क्लास 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए एलिजिबल होते हैं, जबकि जो पेपर 2 पास करते हैं, वे क्लास 6 से 8 तक पढ़ा सकते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: टॉपर्स लिस्ट भी जारी करेगा सीबीएसई बोर्ड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स के नाम का भी ऐलान करेगा। रिजल्ट और टॉपर्स की सूची आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर मिल जाएगी। जनसत्ता के इस लाइव ब्लॉग में भी आपको हर अपडेट मिलेगा।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी होगी जारी
सीटीईटी परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने से पहले इस परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी में कितने मार्क्स वाला होगा पास?
CTET परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 90 अंक और SC, ST, OBC तथा PwD उम्मीदवारों को लगभग 82 अंक प्राप्त करने होते हैं।
CTET 2026 Result LIVE: 25 लाख से अधिक उम्मीदवार रिजल्ट के इंतजार में
सीटीईटी परीक्षा परिणाम का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: संभावित स्कोर कैसे निकालें
उम्मीदवार अपनी OMR शीट और आंसर-की की मदद से सही उत्तरों की संख्या गिनकर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: OMR रिस्पॉन्स शीट का महत्व
आंसर-की के साथ जारी होने वाली OMR रिस्पॉन्स शीट से उम्मीदवार यह देख सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में किस प्रश्न का कौन सा उत्तर चुना था।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी परीक्षा में कौन-कौन से विषय होते हैं
CTET परीक्षा में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1, भाषा-2, गणित और पर्यावरण अध्ययन जैसे विषय शामिल होते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी का सर्टिफिकेट कितने साल तक मान्य
नई नीति के अनुसार CTET पात्रता प्रमाणपत्र अब आजीवन मान्य है। यानी एक बार परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार लंबे समय तक इसका उपयोग कर सकते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी के बाद चयन प्रक्रिया
CTET पास करने के बाद उम्मीदवार विभिन्न राज्यों या केंद्रीय स्कूलों की शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, मेरिट सूची या इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: क्या सीटीईटी पास करने से नौकरी मिल जाती है
नहीं, CTET केवल पात्रता परीक्षा है। इसे पास करने के बाद उम्मीदवारों को अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं या चयन प्रक्रियाओं में भाग लेना पड़ता है। सीटीईटी परीक्षा पास होना नौकरी का गारंटी नहीं है।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी का सर्टिफिकेट क्यों जरूरी है
CTET पास करने के बाद उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाणपत्र मिलता है। इस प्रमाणपत्र के आधार पर वे विभिन्न स्कूलों में शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी के दो पेपर
CTET परीक्षा में दो पेपर होते हैं। Paper 1 कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होता है जबकि Paper 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए होता है।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: कितने अंक लाने होंगे पास होने के लिए
CTET परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 90 अंक और SC, ST, OBC तथा PwD उम्मीदवारों को लगभग 82 अंक प्राप्त करने होते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी पासिंग मार्क्स क्या हैं
CTET परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 55 प्रतिशत निर्धारित है।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी रिजल्ट कब आएगा
फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद CTET का परिणाम घोषित किया जाता है। उम्मीद है कि CTET फरवरी 2026 सत्र का परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल 2026 में जारी किया जा सकता है।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: फाइनल आंसर-की कब जारी होगी
आपत्तियों की समीक्षा पूरी होने के बाद CBSE फाइनल आंसर-की जारी करेगा। यही अंतिम आंसर-की होती है और इसी के आधार पर CTET का परिणाम तैयार किया जाता है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा
प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद आमतौर पर 2 से 3 दिनों तक आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाती है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर ही अपनी आपत्ति दर्ज करें।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: आपत्ति दर्ज करने की फीस
CTET आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये का शुल्क देना होता है। यदि उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है तो बोर्ड उत्तर में सुधार करता है।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: आपत्ति कैसे दर्ज करें
यदि उम्मीदवार को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत है तो वह आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए संबंधित प्रश्न का चयन करना होगा और उसका सही उत्तर प्रमाण के साथ जमा करना होगा।
