सीबीएसई जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी 2026 यानी सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी करने वाला है। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के पोर्टल ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
सीबीएसई ने अभी तक CTET Answer Key जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि इसे किसी भी समय जारी किया जा सकता है। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार पेपर 1 और पेपर 2 दोनों की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
कब हुई थी CTET परीक्षा
सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के लगभग 140 शहरों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा Paper 1 (कक्षा 1 से 5) और Paper 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाती है।
हालांकि बिहार के वैशाली जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर 7 फरवरी को परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी। ऐसे में बोर्ड ने इन केंद्रों के लिए CTET Paper-2 परीक्षा 1 मार्च 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। इन उम्मीदवारों के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे।
CTET पासिंग मार्क्स
नेशनल काउंसिल फोर टीचर एजुकेशन (NCTE) के नोटिफिकेशन के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को पास माना जाएगा। हालांकि, राज्य सरकारें और स्कूल प्रबंधन अपने आरक्षण नियमों के अनुसार SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को छूट दे सकते हैं।
CTET Answer Key 2026 पर ऐसे दर्ज करें आपत्ति
सीबीएसई द्वारा जारी सीटीईटी प्रोविजनल आंसर 2026 की पर उम्मीदवार आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे जिसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क देना होगा और यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल होगा। बोर्ड द्वारा केवल निर्धारित समय के भीतर और ऑनलाइन माध्यम से किए गए चैलेंज ही स्वीकार किए जाएंगे। ईमेल या अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा और बोर्ड का निर्णय ही अंतिम निर्णय माना जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें CTET Answer Key 2026
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “CTET February 2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
स्टेप 4. स्क्रीन पर आंसर की PDF दिखाई देगी।
स्टेप 5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: स्कोर कैसे निकालें?
सीटीईटी 2026रिस्पॉन्स शीट से सही उत्तरों की संख्या गिनें और उतने ही अंक जोड़ लें। गलत उत्तर पर कोई कटौती नहीं होगी।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: किन पदों के लिए जरूरी?
CTET पास करना केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और कई राज्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य शर्त है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: सर्टिफिकेट की वैधता अवधि क्या है
CTET प्रमाणपत्र की वैधता आजीवन है। एक बार परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार भविष्य की शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: डिजिटल सर्टिफिकेट
CTET पास करने वाले उम्मीदवारों को डिजिटल सर्टिफिकेट और मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी। इसे डिजिलॉकर से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: रिजल्ट कब आएगा?
आंसर-की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उम्मीद है कि रिजल्ट कुछ सप्ताह के भीतर जारी हो सकता है। परिणाम भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: फाइनल आंसर-की कब होगी जारी
सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद विशेषज्ञ समिति फाइनल आंसर-की जारी करेगी। इसी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। फाइनल आंसर-की में बदलाव होने की स्थिति में संशोधित अंक लागू होंगे।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: आपत्ति शुल्क कितना है
प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा। आमतौर पर प्रति प्रश्न शुल्क लिया जाता है। यदि आपत्ति सही पाई जाती है तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: क्वालिफाइंग मार्क्स कितने हैं
सीटीईटी 2026 में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60% यानी 90 अंक प्राप्त करने होते हैं। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलती है। अंतिम पात्रता फाइनल आंसर-की के आधार पर तय होगी।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग
CTET में किसी भी प्रश्न के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है। कुल 150 प्रश्न होते हैं और अधिकतम अंक 150 हैं। इसलिए उम्मीदवार आसानी से अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: किसी भी अफवाह से बचें
सीटीईटी 2026 आंसर-की के बारे में किसी अन्य वेबसाइट या सोशल मीडिया लिंक पर भरोसा न करें। आधिकारिक पोर्टल पर ही प्रोविजनल आंसर-की, OMR शीट और आपत्ति लिंक उपलब्ध रहेगा।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: कहां जारी होगी आंसर-की?
CTET Answer Key 2026 केवल आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन करना होगा।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: आंसर-की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी होगी जारी
सीबीएसई सीटीईटी आंसर-की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकें। जारी होते ही डायरेक्ट लिंक वेबसाइट के होमपेज पर दिखाई देगा।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: उम्मीदवारों के लिए सलाह
CTET 2026 आंसर की से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। प्रोविजनल आंसर की के बाद फाइनल आंसर की और परिणाम की घोषणा की जाएगी।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates:आंसर की के साथ खुलेगी ऑब्जेक्शन विंडो
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के साथ ही आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी एक्टिव कर दी जाएगी। उम्मीदवार 2 से 3 दिनों के भीतर निर्धारित समय सीमा में आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: दो दिन और दो शिफ्ट में हुई थी सीटीईटी 2026 परीक्षा
CTET 2026 परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के 140 शहरों में किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी, जो इस प्रकार है।
पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “CTET February 2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
स्टेप 4. स्क्रीन पर आंसर की PDF दिखाई देगी।
स्टेप 5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
सीबीएसई द्वारा जारी प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवार आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगेक जिसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क देना होगा और यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल होगा। बोर्ड द्वारा केवल निर्धारित समय के भीतर और ऑनलाइन माध्यम से किए गए चैलेंज ही स्वीकार किए जाएंगे। ईमेल या अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा और बोर्ड का निर्णय ही अंतिम निर्णय माना जाएगा।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: CTET पासिंग मार्क्स
नेशनल काउंसिल फोर टीचर एजुकेशन (NCTE) के नोटिफिकेशन के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को पास माना जाएगा। हालांकि, राज्य सरकारें और स्कूल प्रबंधन अपने आरक्षण नियमों के अनुसार SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को छूट दे सकते हैं।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates:कब हुई थी CTET परीक्षा
सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के लगभग 140 शहरों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा Paper 1 (कक्षा 1 से 5) और Paper 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाती है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: दोनों पेपर की आंसर-की एक साथ होंगी जारी
सीबीएसई ने अभी तक CTET Answer Key जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि इसे किसी भी समय जारी किया जा सकता है। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार पेपर 1 और पेपर 2 दोनों की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: कब होगी आंसर-की जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी वक्त केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी 2026 यानी सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकता है। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के पोर्टल ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: सीटीईटी प्रमाणपत्र कैसे मिलेगा?
सीटीईटी 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को डिजिटल सर्टिफिकेट जारी होगा, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखा जा सकता है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: सीटीईटी परीक्षा पैटर्न
सीटीईटी के दोनों पेपर में 150-150 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: क्या OMR बदल सकती है?
सीबीएसई द्वारा जारी की गई CTET OMR रिस्पॉन्स शीट अंतिम रिकॉर्ड मानी जाएगी। उम्मीदवार उसे ध्यान से जांच लें क्योंकि वही फाइनल है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: उम्मीदवारों के लिए भाषा विकल्प
CTET कई भाषाओं में आयोजित होती है और उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आंसर-की भी संबंधित भाषा में उपलब्ध कराई जाती है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: क्या दोबारा परीक्षा का मौका मिलेगा
हां, यदि उम्मीदवार इस बार सीटीईटी 2026 फरवरी सत्र परीक्षा में पास नहीं होते, तो अगले सत्र में फिर से आवेदन कर सकते हैं।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates:कट-ऑफ अलग होगी?
CTET क्वालिफाइंग परीक्षा है। इसमें निश्चित प्रतिशत अंक ही पात्रता तय करते हैं, अलग से मेरिट सूची नहीं बनती।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: रिजल्ट चेक कैसे करें?
सीटीईटी 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार रोल नंबर के जरिए लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, जिसे भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख सकते हैं।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: सीबीएसई नहीं भेजता SMS अलर्ट
CBSE आमतौर पर अलग से SMS नहीं भेजता। इसलिए उम्मीदवारों को सीटीईटी 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट और जनसत्ता एजुकेशन को नियमित चेक करना चाहिए।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: क्या हो सकता है बदलाव?
उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों के बाद कुछ प्रश्न हटाए या संशोधित किए जा सकते हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को समान लाभ दिया जा सकता है।
