केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने की संभावना मार्च के आखिरी हफ्ते में ही थी और बोर्ड ने 30 मार्च 2026, सोमवार को सीटीईटी परिणाम 2026 की घोषणा कर दी। 7, 8 फरवरी और 1 मार्च 2026 को आयोजित की गई इस परीक्षा में जो कैंडिडेट्स उपस्थित हुए थे वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 12 मार्च 2026 को जारी की गई थी। कैंडिडेट्स ने प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट के आधार पर अपने ऑब्जेक्शन दर्ज कराए थे। उन आपत्तियों के आधार पर ही बोर्ड ने यह रिजल्ट तैयार किया है। उम्मीदवार रिजल्ट को एक्सेस करने के लिए ऊपर दी गई वेबसाइट्स पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
CTET 2026 Result Out: कैसे चेक करें सीटीईटी रिजल्ट 2026?
सीटीईटी परीक्षा परिणाम 2026 चेक करने के लिए कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS सेक्शन में CTET FEB2026 Result लिंक पर् क्लिक करें।
अब फिर से CTET FEB2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नई वेबसाइट ओपन होगी यहां अपना रोल नंबर दर्ज कर Submit पर क्लिक करें।
अब सीटीईटी रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
CTET 2026 Result Out LIVE Updates: सीटीईटी के 21वें संस्करण का रिजल्ट जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने एक ट्वीट के जरिए सीटीईटी रिजल्ट जारी किए जाने की जानकारी दी है। सीबीएसई ने सीटीईटी के 21वें संस्करण का परिणाम जारी किया है। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक- https://cbseresults.nic.in/CtetFeb26ii/CtetFeb26iix.htm पर क्लिक करें।
CTET 2026 Result Out LIVE Updates: सीटीईटी 2026 के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स
CTET 2026 के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 150 में से 90 (60%) और OBC, SC, ST, और PwD कैंडिडेट्स के लिए 150 में से 82 (55%) हैं। अब जिन उम्मीदवारों ने यह नंबर प्राप्त किए हैं वह इस परीक्षा को पास कर गए हैं।
CTET 2026 Result Out LIVE Updates: सीटीईटी रिजल्ट का Direct Link
सीटीईटी रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in के अलावा डायरेक्ट लिंक cbseresults.nic.in/CtetFeb26ii/CtetFeb26iix.htm पर क्लिक करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
CTET 2026 Result Out: कैसे चेक करें सीटीईटी रिजल्ट 2026?
सीटीईटी परीक्षा परिणाम 2026 चेक करने के लिए कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS सेक्शन में CTET FEB2026 Result लिंक पर् क्लिक करें।
अब फिर से CTET FEB2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नई वेबसाइट ओपन होगी यहां अपना रोल नंबर दर्ज कर Submit पर क्लिक करें।
अब सीटीईटी रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी रिजल्ट हो गया जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट — ctet.nic.in पर सीटीईटी परीक्ष 2026 का परिणाम जारी कर दिया है।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: पहले 7 साल के लिए वैलिड होता था सीटीईटी सर्टिफिकेट
CTET सर्टिफिकेट टीचिंग जॉब के लिए अनिवार्य क्वालिफिकेशन का हिस्सा है। CTET सर्टिफिकेट अब लाइफटाइम के लिए वैलिड है, जो पहले सिर्फ 7 साल के लिए वैलिड था।
CTET 2026 Result LIVE: सीटीईटी एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट्स किस किस क्लास को पढ़ाएंगे?
सीटीईटी एग्जाम 2026 में पेपर 1 क्वालिफायर क्लास 1-5 तक पढ़ा सकते हैं।
पेपर 2 क्वालिफायर क्लास 6-8 तक पढ़ा सकते हैं।
जो कैंडिडेट दोनों पेपर पास कर लेते हैं, वे सेंट्रल गवर्नमेंट स्कूलों में क्लास 1-8 तक पढ़ाने के लिए एलिजिबल होते हैं।
CTET 2026 Result LIVE: 25 लाख से अधिक उम्मीदवार सीटीईटी परीक्षा में हुए शामिल
सीटीईटी परीक्षा परिणाम का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE सीटीईटी रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स के नाम का भी ऐलान करेगा। रिजल्ट और टॉपर्स की सूची आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर मिल जाएगी। जनसत्ता के इस लाइव ब्लॉग में भी आपको हर अपडेट मिलेगा।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: 12 मार्च को जारी हुई थी प्रोविजनल आंसर की
सीटीईटी एग्जाम 2026 की प्रोविजनल की 12 मार्च को जारी हुई थी। ऑब्जेक्शन विंडो उसी तारीख को खोली गई थी और 15 मार्च, 2026 को बंद कर दी गई थी। आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठाने के लिए, उम्मीदवारों को हर सवाल के लिए 1000 रुपए प्रति प्रश्न देने थे।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे चेक करें परिणाम
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “CTET February 2026 Result” या “CTET Scorecard 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब अपना रोल नंबर / आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4. अब Submit / Login बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड या प्रिंटआउट निकाल लें।
CTET 2026 Result LIVE Updates: दो दिन और दो शिफ्ट में हुई थी सीटीईटी परीक्षा
CTET 2026 परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के 140 शहरों में किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी, जो इस प्रकार है।
पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
सीबीएसई ने दो परीक्षा केंद्रों पर पुनर्परीक्षा 1 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी।
CTET 2026 Result LIVE: सीटीईटी के बाद क्या हैं विकल्प?
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) पास करने के बाद टीचर बनने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अगला स्टेप देश भर के अलग-अलग स्कूलों में टीचिंग पोस्ट के लिए अप्लाई करना है। कैंडिडेट्स के पास सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल और इंटरनेशनल स्कूल जैसे कई ऑप्शन मौजूद हैं।
सीटीईटी पास करने के बाद केंद्रीय शिक्षक की नौकरी के साथ-साथ राज्य स्तर पर होने वाली शिक्षक भर्तियों के लिए भी आवेदन किए जा सकते हैं। कई राज्यों में CTET स्कोर मान्य होता है। जैसे REET के लिए सीटीईटी स्कोर मान्य होता है। अच्छे प्राइवेट स्कूल CTET पास कैंडिडेट्स को प्राथमिकता देते हैं।
सरकारी स्कूलों में अगर परमानेंट जॉब नहीं मिलती है तो सीटीईटी पास कर चुके कैंडिडेट्स को गेस्ट फैकल्टी या कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर पढ़ाने का मौका भी मिल सकता है। इसके अलावा खुद की कोचिंग क्लासेस भी शुरू कर सकते हैं। साथ ही YouTube जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी अपनी क्लासेस की शुरुआत कर सकते हैं।
CTET 2026 Result LIVE: सीटीईटी परीक्षा पास करने के बाद आगे क्या?
सीटीईटी परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को डायरेक्ट नौकरी नहीं मिल जाती बल्कि उम्मीदवार नौकरी पाने के लिए एलिजबल हो जाते हैं। CTET पास करने के बाद सीबीएसई की ओर से उम्मीदवारों को एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है जिसकी वैलिडिटी लाइफटाइम तक होती है। उसी सर्टिफिकेट के आधार पर कैंडिडेट सरकारी और प्राइवेट टीचर बनने के लिए पात्र माने जाते हैं।
CTET 2026 Result LIVE: क्यों आयोजित होती है सीटीईटी परीक्षा?
यह परीक्षा इसलिए आयोजित की जाती है ताकि देश में शिक्षकों की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जा सके और योग्य उम्मीदवारों को शिक्षक बनने का मौका मिले। इस परीक्षा को आयोजित करने का उद्देश्य यही होता है कि राष्ट्रीय स्तर पर एक समान मानक बनाया जाए जिसे पूरा करने वाले उम्मीदवारों को केंद्रीय सरकारी नौकरियां मिल सकें। इसके अलावा राज्य स्तर की भर्तियों के लिए भी यह परीक्षा मानक के रूप में काम करती है।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: अगले हफ्ते में जारी हो सकता है सीटीईटी रिजल्ट
सीटीईटी रिजल्ट 2026 अगले हफ्ते में जारी किया जा सकता है और CBSE इसकी घोषणा किसी भी वक्त कर सकता है। बोर्ड की ओर से ऑफिशियल डेट का इंतजार किया जा रहा है।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: पहले 7 साल के लिए वैलिड होता था सीटीईटी सर्टिफिकेट
CTET सर्टिफिकेट टीचिंग जॉब के लिए अनिवार्य क्वालिफिकेशन का हिस्सा है। CTET सर्टिफिकेट अब लाइफटाइम के लिए वैलिड है, जो पहले सिर्फ 7 साल के लिए वैलिड था।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे चेक करें परिणाम
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “CTET February 2026 Result” या “CTET Scorecard 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब अपना रोल नंबर / आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4. अब Submit / Login बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड या प्रिंटआउट निकाल लें।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी पास करने के बाद कैसे करें नौकरी के लिए आवेदन?
CTET पास करने के बाद उम्मीदवार विभिन्न राज्यों या केंद्रीय स्कूलों की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन भर्तियों के लिए सीटीईटी का सर्टिफिकेट जरूरी होगा। कैंडिडेट्स को इन भर्तियों की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, मेरिट सूची या इंटरव्यू क्लियर करना होगा। उसके बाद नौकरी मिलेगी।
CTET 2026 Result LIVE: 25 लाख से अधिक उम्मीदवार कर रहे रिजल्ट का इंतजार
सीटीईटी परीक्षा परिणाम का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: टॉपर्स लिस्ट भी जारी करेगा बोर्ड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE सीटीईटी रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स के नाम का भी ऐलान करेगा। रिजल्ट और टॉपर्स की सूची आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर मिल जाएगी। जनसत्ता के इस लाइव ब्लॉग में भी आपको हर अपडेट मिलेगा।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी 2026 के लिए मार्किंग स्कीम
CTET 2026 की मार्किंग स्कीम इस प्रकार है-
इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
हर सही जवाब एक नंबर का होगा।
एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रोविज़न नहीं है।
बिना जवाब वाले सवालों के लिए कोई ग्रेडिंग नहीं है।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: डिजिलॉकर पर मिलेगा मार्कशीट और सर्टिफिकेट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सभी कैंडिडेट्स को CTET मार्कशीट और क्वालिफाई करने वालों को एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट मुहैया कराता है। यह डॉक्यमेंट उनके DigiLocker अकाउंट के जरिए डिजिटल फॉर्मेट पर भी उपलब्ध होगा।
ये डॉक्यूमेंट्स डिजिटली साइन किए जाएंगे, जिससे IT एक्ट के तहत लीगल वैलिडिटी पक्की होगी और ज्यादा सिक्योरिटी के लिए इनमें एक एन्क्रिप्टेड QR कोड होगा। कैंडिडेट्स DigiLocker मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके QR कोड को स्कैन और वेरिफाई कर सकते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: सीटीईटी परीक्षा पास करने के बाद आगे क्या?
सीटीईटी परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को डायरेक्ट नौकरी नहीं मिल जाती बल्कि उम्मीदवार नौकरी पाने के लिए एलिजबल हो जाते हैं। CTET पास करने के बाद सीबीएसई की ओर से उम्मीदवारों को एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है जिसकी वैलिडिटी लाइफटाइम तक होती है। उसी सर्टिफिकेट के आधार पर कैंडिडेट सरकारी और प्राइवेट टीचर बनने के लिए पात्र माने जाते हैं।
CTET 2026 Result Date LIVE Updates: 1 मार्च को इन सेंटर्स पर दोबारा हुई थी परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 1 मार्च को सीटीईटी परीक्षा दोबारा आयोजित की थी। बिहार के वैशाली जिले में दो सेंटर्स—- सेंट जॉन्स एकेडमी, बासमती नगर (125016) और लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी (125014) — पर यह परीक्षा दोबारा हुई थी। यहां 7-8 फरवरी को हुआ एग्जाम कैंसिल हो गया था।
CTET 2026 Result LIVE: सीटेट पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60% (150 में से 90 अंक) प्राप्त करना जरूरी है वहीं, SC/ST/OBC/PwD वर्ग को CBSE नियमों के अनुसार छूट दी जाती है।
CTET 2026 Result LIVE: सीटीईटी रिजल्ट कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. “CTET February 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4. स्क्रीन पर दिख रहे स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें।
CTET 2026 Result LIVE: मार्च का आखिरी सप्ताह लगभग खत्म, कब जारी होगा रिजल्ट?
सीटीईटी परीक्षा परिणाम 2026 की घोषणा मार्च के आखिरी सप्ताह में ही होने की संभावना थी, लेकिन मार्च का आखिरी सप्ताह लगभग बीच चुका है और रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है। अब माना जा रहा है कि यह रिजल्ट अप्रैल के फर्स्ट वीक में जारी हो जाएगा।
Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट कैसा था?
साल 2025 में राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम के कुल 5,78,494 स्टूडेंट शामिल हुए थे जिसमें से 5,69,575 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी। आर्ट्स स्ट्रीम का ओवरऑल पास प्रतिशत 96.88 फीसदी था। इसममें लड़कियों का पास प्रतिशत 97.86% और लड़कों का पास प्रतिशत 95.80 फीसदी था।