CTET February Exam City Details 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी 2026 (CTET February 2026) के लिए एग्जाम सिटी डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 07 और 08 फरवरी 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवार एनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन कर अपनी एग्जाम सिटी डिटेल्स देख सकते हैं।

CTET February 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

CTET February 2026: पात्रता

लेवल-1 (कक्षा 1 से 5): 12वीं पास, D.Ed / JBT / B.El.Ed / B.Ed में से कोई एक मान्य डिग्री

लेवल-2 (कक्षा 6 से 8): ग्रेजुएशन पास, B.Ed या B.El.Ed अनिवार्य

CTET February 2026 एग्जाम सिटी कैसे डाउनलोड करें

स्टेप 1. CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर Latest Updates / Notifications सेक्शन देखें।

स्टेप 3. “CTET February Exam City Details 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. लॉगिन कर एग्जाम सिटी, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम देखें।

स्टेप 5. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

CTET February 2026: चयन प्रक्रिया

सीटीईटी फरवरी 2026 में उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

CTET के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जिसे पास करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS), आर्मी पब्लिक स्कूल और कई राज्य सरकारों के स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैधता अब आजीवन है, जिससे उम्मीदवारों को बार-बार परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होती।

Jansatta Education Expert Advice

सीटीईटी फरवरी 2026 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, एग्जाम सिटी देखने के बाद उम्मीदवार अपने यात्रा और रहने की योजना पहले से बना लें और एडमिट कार्ड जारी होने तक आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

CTET February Exam City Details 2026 Direct Link