CTET Exam 2026 LIVE Updates: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (सीटीईटी) दो चरण में संपन्न हो चुकी है। यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के 140 शहरों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई। आज परीक्षा का दूसरा दिन था। पहले दिन बिहार के 2 सेंटर्स पर परीक्षा कैंसिल हुई थी। यहां बोर्ड रीएग्जाम कंडक्ट करेगा जिसकी जानकारी जल्द जारी की जाएगी। सीटीईटी परीक्षा के लिए 25 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था।
दोनों दिन पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षाएं आयोजित की गई। 7 और 8 फरवरी को पेपर-2 सुबह 9.30 से दोपहर 12.00 बजे तक और पेपर-1 दोपहर 2.30 से शाम 5.00 बजे तक आयोजित हुआ। पेपर की अवधि 2.30 घंटे थी।
सीटीईटी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 5 फरवरी को जारी कर दिए गए थे।
CTET 2026 Exam Live Updates: सीटीईटी परीक्षा देशभर में संपन्न
सीबीएसई की केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (सीटीईटी) दो चरणों में संपन्न हो गई है। 7 और 8 फरवरी को यह परीक्षा आयोजित की गई थी। देशभर के 140 शहरों में 1801 परीक्षा केंद्रों पर यह पेपर पूरा हुआ। बिहार के 2 सेंटर पर पेपर कैंसिल हुआ जो अगले 15 दिन में दोबारा आयोजित किया जाएगा।
सीटीईटी 2026 परीक्षा परिणाम कब होगा जारी? यहां देखें संभावित तारीख, फरवरी मिड में आ सकती है आंसर की
CTET 2026 Exam Live Updates: यूपी के जौनपुर में दो सॉल्वर गिरफ्तार, किसी और का दे रहे थे पेपर
यूपी के जौनपुर में सीटीईटी परीक्षा के दौरान 2 सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया। यह दोनों किसी और की जगह परीक्षा में उपस्थित हुए। इनकी असलियत बायोमेट्रिक के दौरान सामने आई। बायोमेट्रिक मिलान नहीं होने पर उनका फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। इन्होंने आधार कार्ड भी नकली बनवाया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
CTET 2026 Exam Live Updates: कब जारी होगा सीटीईटी 2026 रिजल्ट?
फाइनल आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को रिजल्ट का इंतजार रहेगा। यह इंतजार कुछ ही दिन के अंदर खत्म हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सीटीईटी 2026 परिणाम मार्च महीने के पहले या फिर दूसरे हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in और डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगा।
CTET 2026 Exam Live Updates: गणित और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न बने कैंडिडेट्स के लिए चुनौती
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आज दूसरा दिन है। पहली शिफ्ट की परीक्षा संपन्न हो गई थी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा जारी है जो कि शाम को 5:30 बजे खत्म होगी। पहली शिफ्ट में हुए पेपर 2 में कैंडिडेट्स को गणित विषय ने काफी परेशान किया। सोशल साइंस सब्जेक्ट के प्रश्न भी कठिन और उलझाऊ रहे।
CTET 2026 Exam Live Updates: सीटीईटी आंसर की कब आएगी?
सीटीईटी 2026 परीक्षा आज शाम को समाप्त हो जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद कैंडिडेट्स को आंसर की का इंतजार रहेगा। आमतौर पर सीटीईटी प्रोविजनल आंसर की परीक्षा के 10-15 दिनों के अंदर (फरवरी के तीसरे हफ्ते तक) जारी कर दी जाती है। ऐसे में फरवरी मध्य तक आंसर की जारी होने की संभावना है। आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करवाने के लिए 2-3 दिन का समय मिलेगा।
CTET 2026 Exam Live Updates: शिफ्ट 1 में पेपर 2 खत्म, कैंडिडेट का रिएक्शन
सीटीईटी एग्जाम का आज दूसरा दिन है। पहली शिफ्ट का पेपर 2 खत्म हो चुका है और कैंडिडेट के शुरुआती रिएक्शन आ गए हैं। भागीरथ पब्लिक स्कूल, संजय नगर गाजियाबाद सेंटर पर एग्जाम देने वालीं महिला उम्मीदवार पूनम गुप्ता ने बताया है कि ओवरऑल पेपर काफी लंबा था। खासकर गणित का सेक्शन काफी जटिल रहा। हालांकि साइंस का सेक्शन आसान था।
CTET 2026 Exam Live Updates: भागलपुर में एग्जाम सेंटर पर सख्त सुरक्षा, लड़कियों के गहने उतरवाए
बिहार के वैशाली जिले में शनिवार को सीटीईटी परीक्षा 2026 का पेपर 2 दो परीक्षा केंद्रों पर कैंसिल कर दिया गया। इस वजह से रविवार को बिहार में सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त नजर आई। भागलपुर से यह जानकारी सामने आई है कि प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए तीन लेयर की सिक्योरिटी का इस्तेमाल किया। महिला अभ्यार्थियों के गहने तक उतरवा दिए गए। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। भागलपुर जिले में 25 एग्जाम सेंटर पर परीक्षा आयोजित हो रही है।
CTET 2026 Exam Live Updates: पहली शिफ्ट में पेपर 2 होगा आयोजित
सीटीईटी एग्जाम 2026 का आज दूसरा दिन है। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे शुरू हो गई है। पहली शिफ्ट में पेपर 2 आयोजित होगा जबकि दूसरी शिफ्ट जो कि 2:30 बजे शुरू होगी उसमें पेपर 1 आयोजित होगा।
CTET 2026 Exam Live Updates: सीटीईटी एग्जाम का आज दूसरा दिन
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (सीटीईटी) का आज दूसरा दिन है। शिफ्ट 1 की परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू हो गई है जो कि 12:30 बजे तक चलेगी। इसके बाद दूसरी शिफ्ट 2:30 बजे शुरू होगी।
CTET 2026 Exam Live Updates: सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए कितने चाहिए मार्क्स?
सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करने होंगे। CTET परीक्षा को पास करने के लिए न्यूनतम अंक जनरल कैटेगरी के लिए 150 में कम से कम 90 अंक (60 प्रतिशत ) है। वहीं एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह योग्यता 150 में से 82 अंक (55 फीसदी ) है।
CTET 2026 Exam Live Updates: सीटीईटी एग्जाम पेपर 2 का एनालिसिस
CTET एग्जाम 2026 का पेपर 2 आज (7 फरवरी 2026) सुबह की शिफ्ट में 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया गया। उम्मीदवारों के फीडबैक के मुताबिक, ओवरऑल एग्जाम आसान से मीडियम था और सभी सेक्शन में बैलेंस था।
उम्मीदवारों ने बताया कि प्रश्नपत्र में सभी सवाल टॉपिक आधारित थे और NCERT की ही किताबों से जुड़े थे।इंग्लिश और हिंदी सेक्शन में कॉम्प्रिहेंशन, जनरल ग्रामर और लैंग्वेज पेडागॉजी के सवाल थे।
CTET 2026 Exam Live Updates: सीटीईट रिजल्ट इस वेबसाइट पर होगा जारी
CTET 2026 का रिजल्ट 7-8 फरवरी, 2026 को हुए एग्जाम के बाद मार्च 2026 के आखिरी हफ्ते या अप्रैल 2026 की शुरुआत में जारी होने की उम्मीद है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in और डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगा।
CTET 2026: बिहार में 2 सेंटर्स पर एग्जाम कैंसिल, CBSE ने कहा- अगले 15 दिन में दोबारा होगी परीक्षा
CTET 2026 Exam Live Updates: कैसा रहा शिफ्ट 1 का पेपर?
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (सीटीईटी) का पहले दिन पेपर 2 देशभर के 1801 सेंटर्स पर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। स्टूडेंट के रिएक्शन के अनुसार, पेपर आसान था। लैंग्वेज सेक्शन सीधा और सरल था। कॉन्सेप्चुअल बेस्ड सवाल पूछे गए थे।
CTET 2026 Exam Live Updates: अगले 15 दिनों में आयोजित होगी दोबारा परीक्षा
बिहार के वैशाली (हाजीपुर) के 02 सेंटर (125016 - ST. JOHN'S ACADEMY, BASMATI NAGAR और 125014 - LAKSHYA INTERNATIONAL ACADEMY) पर पेपर-2 का एग्जाम किन्हीं कारणों की वजह से संपन्न नहीं हो पाया है।
इन 02 सेंटर पर अलॉट किए गए कैंडिडेट्स का री-एग्जाम 15 दिनों के अंदर होगा। एग्जाम का बदला हुआ शेड्यूल संबंधित कैंडिडेट्स को अलग से बता दिया जाएगा। यह जानकारी सीबीएसई ने मुहैया कराई है।
CTET 2026 Exam Live Updates: 1801 सेंटर्स पर संपन्न हुआ सीटीईटी पेपर-2
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (सीटीईटी) का पेपर 2 देशभर के 1801 केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। हालांकि यह परीक्षा 1803 केंद्रों पर आयोजित होनी थी, लेकिन 2 सेंटर्स पर यह परीक्षा नहीं हो पाई है। यह दोनों सेंटर बिहार के वैशाली जिले में हाजीपुर के हैं। यहां (125016 - ST. JOHN'S ACADEMY, BASMATI NAGAR और 125014 - LAKSHYA INTERNATIONAL ACADEMY) पर परीक्षा नहीं हुई है।
CTET 2026 Exam Live Updates: सीटीईटी 2026 का रिजल्ट कब जारी होगा?
सीटीईटी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट जो आपत्ति दर्ज कराएंगे उसके आधार पर फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। परिणाम मार्च 2026 के आखिरी सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
CTET 2026 Exam Live Updates: सीटीईटी आंसर की कब आएगी?
सीटीईटी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित होगी। इस परीक्षा के संपन्न होने के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। परीक्षा खत्म होते ही आंसर की का इंतजार शुरू हो जाएगा। आमतौर पर सीटीईटी प्रोविजनल आंसर की परीक्षा के 10-15 दिनों के अंदर (फरवरी के तीसरे हफ्ते तक) जारी कर दी जाती है। ऐसे में फरवरी मध्य तक आंसर की जारी होने की संभावना है। आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करवाने के लिए 2-3 दिन का समय मिलेगा।
CTET 2026 Exam Live Updates: एग्जाम सेंटर पर क्या लेकर जाएं?
सीटीईटी एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के भीतर सिर्फ चार चीजें ले जा सकते हैं। इसमें ऑरिजनल एडमिट कार्ड, ऑरिजनल फोटो आईडी प्रूफ, ब्लू या ब्लैक बॉल पेन और आधा लीटर की ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल।
2. ऑरिजनल एडमिट कार्ड और ऑरिजनल फोटो आईडी प्रूफ के बिना उम्मीदवारों को सेंटर के अंदर एंट्री नहीं मिलेगी।
3. सीटीईटी परीक्षार्थी अपने फोटो आईडी प्रूफ के तौर पर पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड में से कोई भी एक ला सकते हैं।
CTET 2026 Exam Live Updates: मैनपुरी में सीटीईटी परीक्षा के चलते रूट डायवर्जन लागू
सीटीईटी परीक्षा के लिए यूपी के मैनपुरी जिले मे प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू किया है। मैनपुरी में यह परीक्षा जिले के 22 केंद्रों पर आयोजित हो रही है। इस हिसाब से सीओ ट्रैफिर ने नगर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध शनिवार से ही लागू हो गया है। इसके अलावा भोगांव की ओर से आने वाले वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद उक्त रूट खोले जाएंगे। जिले में कुल 21 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
CTET 2026 Exam Live Updates: क्या सीटीईटी परीक्षा को लेकर कोई ड्रेस कोड भी है?
सीटीईटी परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए सीबीएसई ने किसी तरह का कोई ड्रेस कोड तो लागू नहीं किया है, लेकिन महिला कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह किसी तरह की ज्वैलरी पहनकर न जाएं। वहीं पुरुष उम्मीदवार भी किसी तरह की चेन, रिंग और लॉकेट को पहनने से बचें। धातु की चीजें परीक्षा केंद्र में पहनकर न आएं।
CTET 2026 Exam Live Updates: एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ जरूर लेकर जाएं
सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर CTET एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड) साथ लाना अनिवार्य है। इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
CTET 2026 Exam Live Updates: सीटीईटी पास करने के बाद क्या होता है?
सीटीईटी परीक्षा को पास करने वाले कैंडिडेट्स को एक सर्टिफिकेट मिलेगा जिसके आधार पर वह आगे KVS, NVS, DSSSB और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह सर्टिफिकेट आजीवन मान्य रहेगा। सरकारी के अलावा कई प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों में भी शिक्षक की नौकरी के लिए यह परीक्षा पास करना अनिवार्य हो गया है।
CTET 2026 Exam Live Updates: एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग का समय
सीटीईटी परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित होगी। दोनों दिन पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षाएं आयोजित होंगी। पेपर-2 सुबह 9.30 से दोपहर 12.00 बजे तक और पेपर-1 दोपहर 2.30 से शाम 5.00 बजे तक आयोजित होगा। पेपर की अवधि 2.30 घंटे की होगी।
पहले पेपर का रिपोर्टिंग टाइम 7:30 बजे से होगा जबकि दूसरे पेपर का रिपोर्टिंग टाइम 12:30 बजे का होगा। सुबह 9:30 बजे और दोपहर में 2.30 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी।
CTET 2026 Exam Live Updates: सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए कितने चाहिए मार्क्स?
सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करने होंगे। CTET परीक्षा को पास करने के लिए न्यूनतम अंक जनरल कैटेगरी के लिए 150 में कम से कम 90 अंक (60 प्रतिशत ) है। वहीं एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह योग्यता 150 में से 82 अंक (55 फीसदी ) है।
CTET 2026 Exam Live Updates: परीक्षा में उपस्थित छात्रों की संख्या रिजल्ट के वक्त जारी होगी
सीटीईटी 2026 परीक्षा के लिए 25 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है, लेकिन इस परीक्षा कितने छात्र उपस्थित होंगे इसकी जानकारी अभी ऑफिशियली रूप से नहीं दी गई है। यह जानकारी रिजल्ट जारी होने के समय दी जाएगी।
CTET 2026 Exam Live Updates: 25 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने किया है रजिस्ट्रेशन
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (सीटीईटी) की शुरुआत देशभर के 140 शहरों में निर्धारित केंद्रों पर हो गई है। यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए 25 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए ही यह परीक्षा दो दिन आयोजित कराने का फैसला किया गया था।
