केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही CTET फरवरी 2026 सत्र की आंसर की जारी करने वाला है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। CTET 2026 परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को दो-दो शिफ्ट में ऑफलाइन (पेन और पेपर मोड) में किया गया था। परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी अब प्रोविजनल आंसर की का इंतजार कर रहे हैं।
CTET Answer Key 2026: क्या-क्या होगा जारी?
सीबीएसई द्वारा प्रोविजनल आंसर की के साथ निम्न सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जो इस प्रकार हैं।
उम्मीदवारों की स्कैन की गई ओएमआर शीट
ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करने का लिंक
पेपर 1 और पेपर 2 की अलग-अलग आंसर की
सीटीईटी 2026 आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से लॉग-इन कर आंसर की व ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे डाउनलोड करें CTET Answer Key 2026 ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर दिए गए “CTET Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
स्टेप 4. लॉग-इन करने के बाद आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
स्टेप 5. PDF डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
CTET OMR Sheet 2026 और ऑब्जेक्शन प्रक्रिया
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के साथ ही उम्मीदवार अपनी OMR उत्तर पुस्तिका भी डाउनलोड कर सकेंगे। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से चुनौती दर्ज कर सकते हैं।
ऑब्जेक्शन फीस कितनी होगी?
प्रति प्रश्न 1000 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारो को आपत्ति दर्ज करते समय सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट/प्रमाण अपलोड करना अनिवार्य होगा। बोर्ड द्वारा विषय विशेषज्ञों की टीम सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगी और वैध आपत्तियों को स्वीकार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, अंत में इसके आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा।
कब जारी होगा रिजल्ट?
आंसर की पर आपत्तियों की समीक्षा पूरी होने के बाद CBSE फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसके बाद CTET 2026 फरवरी सत्र का परिणाम घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: आंसर-की जारी होने वाली है
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 फरवरी सत्र परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी करने वाला है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉगिन कर अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: सीटीईटी हेल्पलाइन
सीबीएसई ने सीटीईटी 2026 में शामिल हो चुके उम्मीदवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी की है, जिसपर किसी भी प्रकार की समस्या या शंका होने पर हेल्पलाइन नंबर 011-22240112 और ईमेल आईडी ctet.cbse@nic.in पर ईमेल कर सकते हैं।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: सीटीईटी में प्रश्नों की संख्या
सीटीईटी परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलता है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: कब और कितनी शिफ्ट में हुई परीक्षा
CTET 2026 की परीक्षा 7 और 8 फरवरी को दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: आंसर-की के लिए आपत्ति शुल्क
सीटीईटी 2026 आंसर-की पर आपत्ति शुल्क प्रति प्रश्न 1000 रुपये निर्धारित किया गया है, जो गैर-वापसी योग्य है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: तैयार रखें लॉगिन क्रेडेंशियल
सीटीईटी आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है, ताकि वह बिना किसी देर के आंसर-की और ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकें।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: ओएमआर शीट से करें अंकों का मिलान
सीटीईटी 2026 आंसर- की जारी होने के बाद OMR शीट और आंसर की डाउनलोड कर उम्मीदवार प्रत्येक प्रश्न के अंक का मिलान कर सकते हैं।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: क्या है सीटीईटी
CTET परीक्षा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जिसे सीबीएसई आयोजित करता है। यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: कब जारी होगा परिणाम
सीटीईटी फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद परिणाम जल्द घोषित होने की उम्मीद है। परिणाम केवल फाइनल आंसर की के आधार पर जारी होगा।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
सीटीईटी 2026 आंसर-की के किसी भी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित प्रश्न संख्या का चयन कर उचित प्रमाण अपलोड करना होगा।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: पेपर सेट के हिसाब से जारी होगी आंसर-की
सीटीईटी 2026 आंसर-की पेपर सेट A, B, C और D के लिए अलग-अलग प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: उम्मीदवारों को सलाह
सीटीईटी 2026 आंसर-की का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी अपडेट से चूक न जाएं।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: आंसर-की से करें स्कोर का आकलन
आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने संभावित स्कोर का आकलन कर सकेंगे, जिससे परिणाम का अनुमान लगाया जा सकेगा।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: सीटीईटी परीक्षा पास करने वालों के पास विकल्प
CTET साल में दो बार आयोजित किया जाता है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालयों सहित विभिन्न स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: सीमित समय के लिए खुलेगी आपत्ति विंडो
सीबीएसई द्वारा आपत्ति विंडो कुछ दिनों के लिए ही खुली रहेगी। तय समय के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का शुल्क
सीटीईटी आंसर-की के प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 1000 रुपये शुल्क देना होगा। आपत्ति के साथ प्रमाण भी अपलोड करना जरूरी है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: सीटीईटी की मार्किंग स्कीम
CTET 2026 एग्जाम की मार्किंग स्कीम की बात करें तो इस पेपर में नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं है। यह कैंडिडेट्स के लिए एक राहत की बात है। सह जवाब के लिए 1 नंबर मिलेगा जबकि गलत जवाब पर कोई नंबर काटा नहीं जाएगा।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: सीटीईटी आंसर की पर आपत्ति ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
सीटीईटी प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स के लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी ओपन कर दी जाएगी। कैंडिडेट्स इन स्टेप्स को फॉलो करके आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
सबसे पहले कैंडिडेट ऑफिशियल CTET वेबसाइट पर जाएं।
आंसर की पर ऑब्जेक्शन सबमिट करने के लिए दिया गया लिंक खोलें।
दिखाए गए फॉर्म में जरूरी डिटेल्स डालें।
क्वेश्चन नंबर बताएं और सपोर्टिंग ऑब्जेक्शन डॉक्युमेंट अपलोड करें।
फॉर्म सबमिट करें और लागू फीस का भुगतान करें।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: ओएमआर शीट कैसे डाउनलोड करें
सीटीईटी आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार लॉगिन करके अपनी OMR शीट डाउनलोड कर सकते हैं और सही-गलत उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: सीटीईटी आंसर-की लिंक
सीटीईटी आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार ctet.nic.in पर “View/Challenge Answer Key – CTET Feb 2026” लिंक के जरिए आंसर की देख सकेंगे।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: कितने उम्मीदवारों ने दी सीटीईटी परीक्षा
सीटीईटी 2026 फरवरी सत्र के लिए 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। सभी अभ्यर्थी आंसर की जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: कैसे बनेगी फाइनल आंसर-की
विशेषज्ञों द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। परिणाम अंतिम आंसर की के आधार पर घोषित होगा।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का शुल्क
सीटीईटी आंसर-की के प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 1000 रुपये शुल्क देना होगा। आपत्ति के साथ प्रमाण भी अपलोड करना जरूरी है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: सीटेट के पासिंग मार्क्स
सीटीईटी 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 150 में से 90 अंक लाने होंगे। वहीं SC, ST, OBC और PwD वर्ग के लिए न्यूनतम 82 अंक आवश्यक हैं।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: आंसर-की कैसे होगी डाउनलोड
सीटीईटी 2026 आंसर-की डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। लॉगिन के बाद सेट A, B, C या D के अनुसार आंसर की देखी जा सकेगी।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: किस कक्षा के लिए होती है सीटीईटी परीक्षा
सीटीईटी में दो पेपर का विकल्प होता है पेपर 1 कक्षा 1 से 5 के लिए और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित किया जाता है। दोनों स्तर के लिए पात्रता चाहने वाले उम्मीदवारों को दोनों पेपर देने होते हैं।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: सीटीईटी 2026 किस मोड मे आयोजित हुई थी ?
CTET 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर आधारित आयोजित हुई थी। दोनों पेपर के लिए अलग-अलग आंसर की जारी होगी।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: आंसर-की के साथ और क्या जारी होगा ?
सीटीईटी 2026 आंसर की के साथ अभ्यर्थियों की स्कैन की गई OMR शीट भी अपलोड की जाएगी। इससे उम्मीदवार अपने संभावित अंक की गणना कर सकेंगे।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: उम्मीदवार दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
सीटीईटी 2026 फाइनल आंसर-की जारी करने से पहले, सीबीएसई प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा और इसके बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। तय समय सीमा में उम्मीदवार ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: कहां जारी होगी सीटीईटी 2026 आंसर-की
सीबीएसई द्वारा सीटीईटी 2026 आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी, जिसे उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और बताई गई प्रक्रिया का पालन कर डाउनलोड कर सकेंगे।
