केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (CTET 2026) फरवरी सत्र की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। सीटीईटी 2026 आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी होगी, जिसे उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और प्रक्रिया के जरिए पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे।
सीबीएसई द्वारा फरवरी सत्र में आयोजित की गई सीटीईटी परीक्षा का यह 21 वां संस्करण था, जिसकी परीक्षा 7 और 8 फरवरी को देशभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
CTET 2026 Answer Key: Live Updates
सीटीईटी 2026 का क्या-क्या होगा जारी?
सीबीएसई द्वारा सीटीईटी 2026 की प्रोविजन आंसर-की के साथ सभी सभी प्रश्नों के आधिकारिक उत्तर, ओएमआर शीट की कॉपी, आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और ऑब्जेक्शन विंडो लिंक को जारी किया जाएगा। इन सब के जरिए उम्मीदवार अपनी OMR शीट और आंसर की का मिलान कर सकेंगे और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन चुनौती दर्ज कर सकेंगे।
CTET Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “CTET February 2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. लॉगिन विवरण (रोल नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें।
स्टेप 4. स्क्रीन पर आंसर की PDF दिखाई देगी।
स्टेप 5. डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
स्टेप 6. डायरेक्ट डाउनलोड लिंक आंसर की जारी होने के बाद एक्टिव होगा।
CTET February 2026 Answer Key पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
सीटीईटी 2026 प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद आपत्ति लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा।
उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों की टीम सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगी और यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो उम्मीदवार द्वारा जमा किया गया शुल्क वापस किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम आंसर की जारी की जाएगी और उसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
CTET पासिंग मार्क्स क्या हैं?
सामान्य वर्ग: 150 में से 90 अंक (60%)
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD): 55% अंक
CTET क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को आजीवन वैधता वाला प्रमाणपत्र मिलता है, जिससे वे केंद्र और राज्य सरकार के स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कब आएगा CTET 2026 रिजल्ट?
पिछले ट्रेंड के अनुसार, आंसर की जारी होने के 2-3 सप्ताह के भीतर रिजल्ट घोषित किया जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि मार्च 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह तक परिणाम जारी किया जा सकता है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: कैसे डाउनलोड करें सीटीईटी प्रोविजनल आंसर की?
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “CTET February 2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. लॉगिन विवरण (रोल नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें।
स्टेप 4. स्क्रीन पर आंसर की PDF दिखाई देगी।
स्टेप 5. डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
स्टेप 6. डायरेक्ट डाउनलोड लिंक आंसर की जारी होने के बाद एक्टिव होगा।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: कब आएगा CTET 2026 रिजल्ट?
इन दिनों कैंडिडेट्स को सीटीईटी प्रोविजनल आंसर की का बेसब्री से इंतजार है। आंसर की के साथ-साथ उम्मीदवारों को रिजल्ट का भी इंतजार है। पिछले ट्रेंड के अनुसार, आंसर की जारी होने के 2-3 सप्ताह के भीतर रिजल्ट घोषित किया जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि मार्च 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह तक परिणाम जारी किया जा सकता है।
केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी, टियर 2 एग्जाम का देखें पूरा शेड्यूल
केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती के लिए आयोजित हुई टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: आंसर की रिलीज होने के बाद वेबसाइट पर रहेगा हैवी लोड
सीटीईटी प्रोविजनल आंसर की का इंतजार लाखों कैंडिडेट कर रहे हैं। यह प्रोविजनल आंसर की 1 मार्च के बाद जारी की जाएगी। आंसर की रिलीज होने के बाद कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक रहेगा। ऐसे में कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि अगर वेबसाइट धीरे काम करे तो कुछ समय बाद फिर से कोशिश करें।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: सीटीईटी फाइनल आंसर से तैयार होगा रिजल्ट
सीटीईटी फाइनल आंसर की जारी होने के बाद इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार होगा और फाइनल आंसर की कैंडिडेट्स की उन आपत्तियों के रिव्यू के बाद तैयार होगी जो प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज की जाएगी।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: सीटीईटी से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी ऑफिशियल वेबसाइट पर
CTET फरवरी 2026 आंसर की, ऑब्जेक्शन विंडो और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें। कैंडिडेट्स को अनऑफिशियल सोर्स पर भरोसा करने से बचना चाहिए और सीधे CBSE पोर्टल से अपडेट ट्रैक करना चाहिए।
SSC CHSL Tier 2 Exam Date: मार्च के पहले हफ्ते में आएगा टियर 2 एग्जाम का शेड्यूल
कर्मचारी चयन आयोग ने सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। टियर 2 एग्जाम का शेड्यूल मार्च के पहले हफ्ते में जारी किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: 20 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा
सीटीईटी एग्जाम 2026 की प्रोविजनल आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। CTET 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी को पूरे भारत में निर्धारित सेंटर्स पर आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: आपत्ति दर्ज कराने के लिए इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
जो कैंडिडेट सीटीईटी प्रोविजनल आंसर की पर किसी जवाब को चैलेंज करने का सोच रहे हैं, उन्हें ऑब्जेक्शन विंडो के दौरान सबमिट करने के लिए स्टैंडर्ड टेक्स्टबुक या ऑथेंटिक रेफरेंस जैसे सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट PDF फॉर्मेट में तैयार रखने होंगे।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: फाइनल आंसर की कब होगी जारी?
सीटीईटी एग्जाम 2026 के रिजल्ट से पहले CBSE बोर्ड की ओर से फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। यह फाइनल आंसर की प्रोविजनल आंसर की पर कैंडिडेट्स की आपत्तियों के रिव्यू के बाद तैयार होगी। एक्सपर्ट रिव्यू में अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो फाइनल आंसर की पब्लिश होने से पहले जरूरी सुधार किए जाएंगे। रिजल्ट फाइनल की के आधार पर तैयार किया जाएगा।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: 1000 रुपए की फीस के साथ दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
सीटीईटी एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के साथ ही CBSE बोर्ड की ओर से ऑब्जेक्शन विंडो भी ओपन कर दी जाएगी। जिन कैंडिडेट्स को प्रोविजनल आंसर की में किसी भी जवाब को चैलेंज करना चाहते हैं, उन्हें हर सवाल के लिए 1,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी। कैंडिडेट्स की आपत्ति को सब्जेक्ट एक्सपर्ट रिव्यू करेंगे।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: 1 मार्च के बाद जारी होगी प्रोविजनल आंसर की?
सीटीईटी परीक्षा 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की जल्द ही जारी कर दी जाएगी। संभावित तारीख की बात करें तो यह आंसर की 1 मार्च को होने वाले री-एग्जाम के बाद कभी भी जारी हो जाएगी। जिन कैंडिडेट्स ने यह परीक्षा दी है वह ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर पाएंगे।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: कहां जारी होगी आंसर-की?
CTET Answer Key 2026 केवल आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन करना होगा।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: प्रोविजनल आंसर-की कभी भी जारी
CTET 2026 फरवरी सत्र की प्रोविजनल आंसर-की जल्द जारी होने वाली है। CBSE किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर सकता है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें। आंसर-की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकें।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: महत्वपूर्ण सलाह
आंसर-की डाउनलोड करते समय सही विवरण दर्ज करें। आपत्ति दर्ज करने से पहले प्रमाण अवश्य अपलोड करें।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: परीक्षा पैटर्न
सीटीईटी के दोनों पेपर में 150-150 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: हेल्पलाइन सुविधा
तकनीकी समस्या होने पर आधिकारिक हेल्पलाइन या ईमेल के जरिए संपर्क किया जा सकता है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: प्रमाणपत्र कैसे मिलेगा?
रिजल्ट के बाद योग्य उम्मीदवारों को डिजिटल सर्टिफिकेट जारी होगा, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखा जा सकता है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: भाषा विकल्प
CTET कई भाषाओं में आयोजित होती है। आंसर-की भी संबंधित भाषा में उपलब्ध होगी।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates दोबारा परीक्षा का मौका
यदि उम्मीदवार इस बार पास नहीं होते, तो अगले सत्र में फिर से आवेदन कर सकते हैं।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates:कट-ऑफ अलग होगी?
CTET क्वालिफाइंग परीक्षा है। इसमें निश्चित प्रतिशत अंक ही पात्रता तय करते हैं, अलग से मेरिट सूची नहीं बनती।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: रिजल्ट चेक कैसे करें?
रोल नंबर के जरिए लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: MS अलर्ट नहीं
CBSE आमतौर पर अलग से SMS नहीं भेजता। उम्मीदवारों को वेबसाइट नियमित चेक करनी चाहिए।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: क्या हो सकता है बदलाव?
आपत्तियों के बाद कुछ प्रश्न हटाए या संशोधित किए जा सकते हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को समान लाभ दिया जा सकता है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: शिफ्ट अनुसार आंसर-की
आंसर-की शिफ्ट और पेपर के अनुसार अलग-अलग जारी होगी। उम्मीदवार अपने संबंधित पेपर की ही जांच करें।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: स्कोर कैसे निकालें?
रिस्पॉन्स शीट से सही उत्तरों की संख्या गिनें और उतने ही अंक जोड़ लें। गलत उत्तर पर कोई कटौती नहीं होगी।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: लॉगिन में दिक्कत?
यदि वेबसाइट स्लो हो तो कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें। सही रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। ब्राउज़र कैश क्लियर कर पुनः लॉगिन करें।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: किन पदों के लिए जरूरी?
CTET पास करना केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और कई राज्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य शर्त है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: वैधता अवधि
CTET प्रमाणपत्र की वैधता आजीवन है। एक बार परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार भविष्य की शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
CTET Answer Key 2026 LIVE Updates: डिजिटल सर्टिफिकेट
CTET पास करने वाले उम्मीदवारों को डिजिटल सर्टिफिकेट और मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी। इसे डिजिलॉकर से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
