CTET Provisional Answer Key: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (CTET 2026 ) की प्रोविजनल आंसर-की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। बोर्ड की ओर से आंसर की के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी। आंसर की और रिस्पॉन्स शीट को कैंडिडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
सीटीईटी 2026 फरवरी सत्र की परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को दो शिफ्ट में ऑफलाइन (पेन एंड पेपर मोड) में किया गया था, जिसमें जिसमें पेपर-I (कक्षा I–V) और पेपर-II (कक्षा VI–VIII) शामिल थे।
सीटीईटी आंसर-की 2026 जारी होने के बाद इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे, जिसके साथ ओएमआर शीट को भी डाउनलोड किया जा सकेगा।
सीटीईटी आंसर-की 2026 जारी करने के बाद सीबीएसई बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों के लिए आपत्ति विंडो को भी निर्धारित अवधि के लिए खोला जाएगा, जिसके जरिए उम्मीदवार किसी भी प्रश्न पर निर्धारित शुल्क जमा करके अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। उम्मीदवार द्वारा दर्ज की गई आपत्ति सही पाए जाने की स्थिति में जमा किया गया आपत्ति शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
कैसे डाउनलोड करें CTET Answer Key 2026 ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर दिए गए “CTET Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
स्टेप 4. लॉग-इन करने के बाद आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
स्टेप 5. PDF डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: कब जारी होगी सीटीईटी प्रोविजनल आंसर की?
सीटीईटी एग्जाम 2026 की प्रोविजनल आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। अभी इसकी कोई ऑफिशियल डेट तो हीं बता गई है, लेकिन एक्सपर्ट्स और पिछले ट्रेंड्स के आधार पर सीटेट 2026 आंसर की आमतौर पर एग्जाम के 15 से 20 दिन बाद जारी की जाती है।
इस बार यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इस हिसाब से फरवरी के आखिरी सप्ताह तक आंसर की जारी हो जाएगी। सीबीएसई सीटेट रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ और स्कैन की हुई ओएमआर शीट भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: सीटीईटी एग्जाम की तैयारी के लिए क्या करें?
सीटीईटी एग्जाम के लिए तैयारी करने से पहले उसके परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी निकाल लीजिए। उसके बाद रणनीति पर काम होगा।
सीटीईटी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को शेड्यूल या टाइम टेबल बनाना चाहिए और परीक्षा से पहले सीटीईटी के सिलेबस को अच्छी तरह से पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए ताकि उनके पास रिवीजन के लिए पर्याप्त समय हो।
सीटेट की तैयारी के लिए बेस्ट बुक का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है।
पिछले साल के प्रश्न पत्र को हल करना सभी उम्मीदवारों के लिए उपयोगी साबित होगा।
CTET क्या है? यहां जानिए
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से किया जाता है। सीबीएसई दो पेपर में सीटेट परीक्षा आयोजित करता है - पेपर 1 प्राथमिक कक्षा (कक्षा- I से V) के लिए और पेपर 2 माध्यमिक कक्षा (कक्षा- VI से VIII) के लिए। सीबीएसई सीटेट परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाती है जिसमें उम्मीदवारों के पास पेपर 1 या पेपर 2 या दोनों पेपर में परीक्षा देने का विकल्प होता है।
GATE 2026: IIT गुवाहाटी ने जारी की गेट एग्जाम की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट, 19 मार्च को आएगा रिजल्ट
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: सीटीईटी आंसर की पर 1000 रुपए होगी ऑब्जेक्शन फीस
सीटेट एग्जाम 2026 की आंसर की का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स उस पर आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन फीस भी देनी होगी। सीटीईटी प्रोविजनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन फीस प्रति प्रश्न 1,000 रुपये है।
कैंडिडेट्स को पेमेंट के लिए ऑप्शन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग रहेगा। बिना निर्धारित शुल्क के जमा की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: सीटीईटी का पासिंग क्राइटेरिया
सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए जनरल कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 150 में से 90 मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी और PWD उम्मीदवारों को 82 नंबर लाने होंगे।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
सीटीईटी प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार उस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर “OMR शीट की इमेज देखें, CTET आंसर की देखें और चैलेंज करें” लिंक खोलें।
अब अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन डालें।
पेपर 1 या पेपर 2 से वह सवाल चुनें जिसे आप चैलेंज करना चाहते हैं और सही ऑप्शन चुनें। वजह बताएं और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
आखिर में क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके ज़रूरी फीस पे करें और सबमिट करें।
आगे के रेफरेंस के लिए कन्फर्मेशन पेज सेव कर लें या उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: इन स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड करें आंसर की
सीटीईटी एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट इन स्टेप्स को फॉलो करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर "View/Challange CTET 2026" लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज करके लॉग इन करें।
इसके बाद, आंसर की पीडीएफ और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: कब जारी हो सकता है सीटीईटी रिजल्ट?
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (CTET 2026 ) की प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही जारी की जाएगी। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को रिजल्ट का इंतजार रहेगा। CTET फरवरी 2026 के रिजल्ट मार्च 2026 के पहले हफ्ते में घोषित होने की उम्मीद है। उम्मीदवार अपना CTET रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर देख सकते हैं।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: सीटीईटी परीक्षा में नहीं थी नेगेटिव मार्किंग
सीटीईटी परीक्षा में उपस्थित रहने वाले कैंडिडेट्स के लिए यह एक अच्छी बात है कि उन्हें इस पेपर में नेगेटिव मार्किंग से छुटकारा मिलेगा। परीक्षा पास करने के लिए जनरल कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 150 में से 90 मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी और PWD उम्मीदवारों को 82 नंबर लाने होंगे।
सीटीईटी एग्जाम 2026 की प्रोविजनल आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। अभी इसकी कोई ऑफिशियल डेट तो हीं बता गई है, लेकिन एक्सपर्ट्स और पिछले ट्रेंड्स के आधार पर सीटेट 2026 आंसर की आमतौर पर एग्जाम के 15 से 20 दिन बाद जारी की जाती है। इस बार यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इस हिसाब से फरवरी के आखिरी सप्ताह तक आंसर की जारी हो जाएगी। सीबीएसई सीटेट रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ और स्कैन की हुई ओएमआर शीट भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: इन स्कूलों में नौकरी की पात्रता तय करती है ये परीक्षा
CBSE, केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS), केंद्र सरकार के स्कूलों और प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक पढ़ाने वाले उम्मीदवारों के लिए CTET परीक्षा आयोजित कराता है। इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों की पात्रता तय होती है और परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स को एक सर्टिफिकेट मिल जाता है जो आजीवन मान्य होता है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: सीटीईटी रिजल्ट कब जारी हो सकता है?
CTET फरवरी 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को इन दिनों प्रोविजनल आंसर की का बेसब्री से इंतजार है। आंसर की अगले कुछ दिनों में जारी कर दी जाएगी। वहीं उसके बाद रही रिजल्ट की बात तो सीटीईटी परिणाम मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: आंसर की के साथ OMR शीट भी होगी जारी
सीटीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। आंसर की जारी होने के साथ ही CBSE बोर्ड की ओर से OMR रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी जाएगी। कैंडिडेट अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके दोनों को डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Class 10th English paper analysis 2026: छात्रों को आसान लगा अंग्रेजी का पेपर, टीचर्स ने कहा- स्टूडेंट फ्रेंडली था एग्जाम
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
सीटीईटी प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार उस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर "OMR शीट की इमेज देखें, CTET आंसर की देखें और चैलेंज करें" लिंक खोलें।
अब अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन डालें।
पेपर 1 या पेपर 2 से वह सवाल चुनें जिसे आप चैलेंज करना चाहते हैं और सही ऑप्शन चुनें। वजह बताएं और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
आखिर में क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके ज़रूरी फीस पे करें और सबमिट करें।
आगे के रेफरेंस के लिए कन्फर्मेशन पेज सेव कर लें या उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: आंसर की जारी होते ही खुल जाएगी ऑब्जेक्शन विंडो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET 2026) की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। आंसर की जारी होने के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो ओपन हो जाएगी जिसके तहत उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: सीटीईटी पास करने के लिए कितने चाहिए मार्क्स?
सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए जनरल कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 150 में से 90 मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी और PWD उम्मीदवारों को 82 नंबर लाने होंगे।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: कैसे बनेगा सीटीईटी रिजल्ट
सीबीएसई द्वारा सीटीईटी फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी और फाइनल आंसर- की के आधार पर ही सीटीईटी परिणाम 2026 घोषित किया जाएगा।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो
सीटीईटी आंसर-की 2026 जारी होने के बाद सीबीएसई आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को ओपन करेगा, जिसके लिए निर्धारित समय-सीमा प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न पर तय शुल्क के साथ ऑनलाइन चैलेंज प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: कैसे लगाएं अंकों का अनुमान
सीटीईटी 2026 आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार आंसर-की के माध्यम से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा पाएंगे।
CTET Answer Key 2026 LIVE Update: आंसर-की जारी होने वाली है
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी वक्त केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 फरवरी सत्र परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉगिन कर अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।
