सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया है। शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां जानें हॉल टिकट डाउनलोड करने की प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, परीक्षा के लिए दिशा निर्देश और जरूरी जानकारी।

कब होगी CTET परीक्षा ?

CTET 2026 की परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। दोनों दिन परीक्षा दो शिफ्टों में होगी, जो इस प्रकार हैं।

पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?

अगर उम्मीदवार के ई-एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, सिग्नेचर या अन्य किसी जानकारी में त्रुटि पाई जाती है और वह कन्फर्मेशन पेज से मेल नहीं खाती, तो उम्मीदवार को तुरंत CTET यूनिट से संपर्क करना चाहिए, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके।

CTET Admit Card 2026 कैसे करें डाउनलोड ?

सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर LATEST NEWS सेक्शन में उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।

स्टेप 4: CTET एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, उसे चेक करें।

स्टेप 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र के लिए उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Jansatta.com/education पर बने रहें

CTET admit card 2026 Direct Link, डाउनलोड स्टेप्स, परीक्षा गाइडलाइंस और एग्जाम-डे निर्देशों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग को लगातार रिफ्रेश करते रहें।

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट जारी हो चुका है, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना रिजल्ट UGC NET December 2025 Result Direct Link के जरिए अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Live Updates
16:56 (IST) 6 Feb 2026

CTET Exam 2026 LIVE Updates: सीटीईटी परीक्षा 2026 में क्या करें ?

परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। निर्देशों का पालन करें। ओएमआर शीट सावधानी से भरें। प्रश्न पत्र को ध्यान से पढ़ें और उत्तर सोच-समझकर चिह्नित करें।

16:37 (IST) 6 Feb 2026

CTET Exam 2026 LIVE Updates: परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर CTET एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड) साथ लाना अनिवार्य है। इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।

16:22 (IST) 6 Feb 2026

CTET Exam 2026 LIVE Updates: यहां है सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 का डायरेक्ट लिंक

यहां दिए गए दोनों डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार अपना सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

(link2) Download Admit Card: CTET Feb-2026

(link1) Download Admit Card: CTET Feb-2026

15:55 (IST) 6 Feb 2026

CTET Exam 2026 LIVE Updates: सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 में पासिंग मार्क्स

CTET परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत अंक लाने होते हैं। वहीं, आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, दिव्यांग) के लिए न्यूनतम अंकों में छूट दी जाती है। CTET केवल पात्रता परीक्षा है, इसमें मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाती।

15:28 (IST) 6 Feb 2026

CTET Exam 2026 LIVE Updates: सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 का दूसरा लिंक भी एक्टिव हुआ

सीबीएसई ने सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 को डाउनलोड करने का दूसरा लिंक भी अपनी वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। जो उम्मीदवार पहले लिंक से अपना हॉल टिकट डाउनलोड नहीं कर पा रहे वो दूसरे लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

14:12 (IST) 6 Feb 2026

CTET Exam 2026 LIVE Updates: सीटीईटी 2026 पेपर-1 के विषय

CTET पेपर-1 में कुल पांच विषय शामिल होते हैं। इसमें बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-I, भाषा-II, गणित और पर्यावरण अध्ययन से प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक विषय से 30-30 प्रश्न आते हैं। यह पेपर प्राथमिक शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होता है।

13:50 (IST) 6 Feb 2026

CTET Exam 2026 LIVE Updates: सीटीईटी 2026 परीक्षा पैटर्न

CTET 2026 में दो पेपर होंगे—पेपर-1 और पेपर-2। पेपर-1 कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों के लिए और पेपर-2 कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों के लिए होता है। प्रत्येक पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होती है। हर प्रश्न 1 अंक का होता है और नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।

13:01 (IST) 6 Feb 2026

CTET Exam 2026 LIVE Updates: सीटीईटी 2026 क्या है

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक बनने के लिए पात्रता तय करती है। CTET पास करना सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य योग्यता मानी जाती है। CTET सर्टिफिकेट आजीवन वैध होता है और इसके जरिए उम्मीदवार केंद्र व राज्य सरकार की शिक्षक भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं।

12:21 (IST) 6 Feb 2026

CTET Exam 2026 LIVE Updates: CTET परीक्षा 2026 की तारीख और शिफ्ट

CTET 2026 परीक्षा दो दिनों यानी 7 और 8 फरवरी को आयोजित होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह और दूसरी शिफ्ट दोपहर में होगी। पेपर-1 और पेपर-2 अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपनी शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर देखनी चाहिए। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

11:55 (IST) 6 Feb 2026

CTET Exam 2026 LIVE Updates: CTET Admit Card 2026 कैसे करें डाउनलोड ?

सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर LATEST NEWS सेक्शन में उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।

स्टेप 4: CTET एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, उसे चेक करें।

स्टेप 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र के लिए उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

11:16 (IST) 6 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 LIVE: सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी

CTET 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि के जरिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। CTET परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

17:23 (IST) 5 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 LIVE: UDID कार्ड क्यों है जरूरी

CBSE ने स्पष्ट किया है कि स्क्राइब सुविधा के लिए वैध UDID कार्ड अनिवार्य है। यह कार्ड केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है और दिव्यांगता की आधिकारिक पहचान के रूप में मान्य है।

17:09 (IST) 5 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 LIVE: केंद्र पर दस्तावेज लाना अनिवार्य

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर मूल दिव्यांगता प्रमाणपत्र निर्धारित प्रारूप में लाना होगा। यदि परीक्षा शुरू होने से पहले सेंटर सुपरिंटेंडेंट को प्रमाणपत्र नहीं दिखाया गया, तो स्क्राइब और अतिरिक्त समय की सुविधा नहीं दी जाएगी।

16:56 (IST) 5 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 LIVE: दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को बड़ा फॉन्ट पेपर

CBSE ने बताया कि दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के लिए बड़े फॉन्ट में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। सामान्य प्रश्नपत्र भी परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहेगा। उम्मीदवार अपनी सुविधा अनुसार किसी भी प्रश्नपत्र को चुन सकते हैं।

16:36 (IST) 5 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 LIVE: अतिरिक्त समय को लेकर बड़ा अपडेट

दिव्यांग उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रति घंटे कम से कम 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यह नियम 10 अगस्त 2022 को जारी सामाजिक न्याय मंत्रालय के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार लागू होगा।

16:12 (IST) 5 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 Live Update: सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 का डायरेक्ट लिंक यहां है

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।

CTET Admit Card 2026 Direct Link

16:04 (IST) 5 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 Live Update: सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी

सीबीएसई ने 7 और 8 फरवरी को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 को जारी कर दिया है, जिसे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।

15:34 (IST) 5 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 Live Update:परीक्षा से पहले स्क्राइब से मिलने का मौका

स्क्राइब लेने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से एक घंटे पहले 20 मिनट का इंटरैक्शन समय दिया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवार स्क्राइब की उपयुक्तता जांच सकते हैं। यह प्रक्रिया परीक्षा केंद्र पर ही आयोजित की जाएगी।

14:58 (IST) 5 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 Live Update: स्क्राइब की न्यूनतम योग्यता क्या होगी

CBSE के अनुसार स्क्राइब की योग्यता परीक्षा के लिए निर्धारित न्यूनतम योग्यता से एक कक्षा कम होनी चाहिए। हालांकि स्क्राइब का कम से कम मैट्रिक पास होना अनिवार्य है। समान या अधिक योग्यता वाला स्क्राइब मान्य नहीं होगा।

14:28 (IST) 5 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 Live Update: किन दिव्यांग श्रेणियों को मिलेगा स्क्राइब

अंधता (Blindness), दोनों हाथों से प्रभावित लोकोमोटर डिसेबिलिटी और सेरेब्रल पाल्सी श्रेणी के उम्मीदवार यदि चाहें तो स्क्राइब सुविधा का लाभ ले सकते हैं। CBSE ने कहा है कि यह सुविधा वैकल्पिक है और उम्मीदवार की इच्छा पर निर्भर करेगी।

13:59 (IST) 5 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 Live Update: लिखने में कठिनाई वालों के लिए विशेष नियम

जिन उम्मीदवारों को लिखने में कठिनाई होती है, उन्हें सरकारी मेडिकल अथॉरिटी से जारी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। इस प्रमाणपत्र में यह स्पष्ट होना चाहिए कि उम्मीदवार को लिखने में परेशानी है और परीक्षा के लिए स्क्राइब आवश्यक है। बिना मेडिकल प्रमाणपत्र के स्क्राइब की अनुमति नहीं दी जाएगी।

13:23 (IST) 5 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 Live Update: RPWD Act 2016 के तहत ही मिलेगी सुविधा

CBSE ने स्पष्ट किया है कि स्क्राइब और क्षतिपूरक समय (Compensatory Time) का लाभ केवल RPWD Act, 2016 की धारा 2(r) और 2(s) के अंतर्गत आने वाले बेंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवारों को ही मिलेगा। इसके लिए वैध UDID कार्ड और सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाणपत्र अनिवार्य है।

12:38 (IST) 5 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 Live Update: सीटीईटी एडमिट कार्ड को लेकर सीबीएसई ने जारी किया नोटिफिकेशन

सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी करने से पहले सीबीएसई ने एक जरूरी नोटिस जारी किया है, जिसमें उम्मीदवारों को को एडमिट कार्ड जारी होने पर उसकी जांच करने का निर्देश दिया गया है।

https://twitter.com/cbseindia29/status/2019264037868171319?s=20

12:28 (IST) 5 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 Live Update: सीटीईटी 2026 दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए CBSE का अहम नोटिस

CBSE ने CTET 2026 में शामिल होने वाले दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि केवल RPWD अधिनियम, 2016 के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों को ही स्क्राइब और अतिरिक्त समय की सुविधा मिलेगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित प्रारूप में दिव्यांगता प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना दस्तावेजों के यह सुविधा नहीं दी जाएगी।

11:48 (IST) 5 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 Live Update: परीक्षा पैटर्न की जानकारी

CTET परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। हर प्रश्न के चार विकल्प होते हैं। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती, जिससे उम्मीदवार सभी प्रश्नों का प्रयास कर सकते हैं।

11:14 (IST) 5 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 Live Update: परीक्षा के दिन समय प्रबंधन जरूरी

सीटीईटी परीक्षा में समय प्रबंधन बेहद अहम होता है। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से पहले ही अपनी सीट पर बैठना होगा। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

10:42 (IST) 5 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 Live Update: CTET Admit Card सुरक्षित रखें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि CTET Admit Card 2026 को केवल परीक्षा तक ही नहीं, बल्कि आगे की शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं के लिए भी सुरक्षित रखें। कई बार दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान एडमिट कार्ड की जरूरत पड़ सकती है।

10:26 (IST) 5 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 Live Update: परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट मददगार

CTET परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट देना फायदेमंद हो सकता है। इससे समय प्रबंधन और प्रश्नों के पैटर्न को समझने में मदद मिलती है। हालांकि मॉक टेस्ट देना अनिवार्य नहीं है, लेकिन तैयारी को बेहतर बनाता है।

10:07 (IST) 5 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 Live Update: एडमिट कार्ड में फोटो और सिग्नेचर

CTET Admit Card 2026 में उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर स्पष्ट होने चाहिए। अगर फोटो धुंधली है या सिग्नेचर दिखाई नहीं दे रहा है, तो तुरंत CTET यूनिट से संपर्क करें। इससे परीक्षा के दिन पहचान से जुड़ी समस्या नहीं होगी।

09:38 (IST) 5 Feb 2026

CTET Admit Card 2026 Live Update: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

CBSE ने साफ किया है कि CTET परीक्षा में बिना वैध एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें और परीक्षा के दिन साथ ले जाना न भूलें।