सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) सितंबर 2026 के लिए 11 मई से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया कल यानी 10 जून 2026 रात 11:59 बजे बंद हो जाएगी। अभी तक जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है वह समय रहते CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं। कैंडिडेट ध्यान रखें कि ऑनलाइन फीस पेमेंट की डेडलाइन भी 10 जून, 2026 को रात 11:59 बजे तक है। अभी तक डेडलाइन आगे बढ़ने की कोई जानकारी नहीं आई है।

आवेदन प्रक्रिया के बाद खुलेगी करेक्शन विंडो

सीटीईटी सितंबर 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो जाने के बाद अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को फॉर्म में करेक्शन करने का भी एक मौका मिलेगा। अभी तक के शेड्यूल के मुताबिक, एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए 15 से 18 जून के बीच मौका मिलेगा। कैंडिडेट्स इसी समय के बीच में अपने फॉर्म में कुछ सीमित करेक्शन कर सकते हैं। करेक्शन विंडो बंद हो जाने के बाद उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा और फिर सभी स्टूडेंट्स 6 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे।

सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की जारी, 11 जून तक दर्ज कराएं आपत्ति; यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका

एग्जाम सिटी चुनने का नहीं है ऑप्शन

इस साल सीटीईटी के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट अपना एग्जाम सिटी नहीं चुन पाएंगे। इसके बजाय, एग्जामिनेशन सेंटर CBSE रैंडम तरीके से अलॉट करेगा। अलॉट किए गए शहर या एग्जाम की तारीख बदलने की रिक्वेस्ट भी स्वीकार नहीं की जाएगी। एग्जाम सेंटर की जानकारी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के जरिए दी जाएगी।

CTET September 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

इवेंटतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू11 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)
फीस जमा करने की अंतिम तिथि10 जून 2026
करेक्शन विंडो 115 जून से 18 जून 2026
एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा से 2 दिन पहले
CTET परीक्षा तिथि6 सितंबर 2026
संभावित अतिरिक्त परीक्षा तिथि5 सितंबर 2026
संभावित रिजल्टअक्टूबर 2026 के अंत तक

CTET 2026 के लिए एलिजिबिलिटी

CTET पेपर 1 (क्लास 1–5) के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स कम से कम 50% मार्क्स के साथ 12वीं पास और दो साल का D.El.Ed, या 50% मार्क्स के साथ 12वीं पास और चार साल का B.Ed, या 50% मार्क्स के साथ 12वीं पास और दो साल का D.El.Ed (स्पेशल एजुकेशन) होना चाहिए।

CTET पेपर 2 (क्लास 6–8) के लिए कैंडिडेट्स 2 साल के D.El.Ed के साथ ग्रेजुएट या चार साल के B.Ed के साथ 50% मार्क्स के साथ 12th पास, या चार साल के इंटीग्रेटेड BA/BSc/B.Ed के साथ 50% मार्क्स के साथ 12th पास, या B.Ed (स्पेशल एजुकेशन) के साथ 50% मार्क्स के साथ ग्रेजुएट होने चाहिए।