केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (सीटीईटी) की प्रोविजनल आंसर की का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए जल्द ही कोई अपडेट आ सकता है। 7 और 8 फरवरी को देशभर के 140 शहरों में निर्धारित केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई इस परीक्षा में जो उम्मीदवार उपस्थित हुए थे वह आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से उसे डाउनलोड कर पाएंगे।

कब जारी होगी सीटीईटी प्रोविजनल आंसर की?

सीटीईटी 2026 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की आमतौर पर परीक्षा के 10-15 दिनों के बाद जारी कर दी जाती है। पिछले कुछ सालों का ट्रेंड देखने पर पता चलेगा कि एग्जाम के 10-15 दिन के अंदर आंसर की जारी हो जाती है। इस हिसाब से 7 और 8 फरवरी को होने वाली परीक्षा की आंसर की अगले हफ्ते (17-23 फरवरी के बीच) में सीटीईटी प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाएगी।

UP Board Admit Card 2026: यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड upmsp.edu.in पर जारी, ऐसे डाउनलोड करें 10वीं, 12वीं वार्षिक परीक्षा का प्रवेश पत्र, यहां है Direct Link

आंसर की जारी होने के बाद ऐसे करें डाउनलोड

सीटीईटी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर “CTET Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।

प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर आ जाएगी।

इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

2-3 के लिए खुली रहेगी ऑब्जेक्शन विंडो

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स के लिए ऑब्जेक्शन विंडो ओपन होगी जो लगभग 2-3 दिन तक खुली रहेगी। आंसर की पर कैंडिडेट आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपको हर सवाल के लिए तय फीस के पेमेंट के साथ, सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्री सबूत के साथ ऑब्जेक्शन फाइल करने की इजाजत होगी। उम्मीदवारों की आपत्ति पर सीबीएसई रिव्यू करेगा और उसके बाद रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की जारी होगी और उसके बाद फिर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

कब जारी होगा सीटीईटी 2026 रिजल्ट?

फाइनल आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को रिजल्ट का इंतजार रहेगा। यह इंतजार कुछ ही दिन के अंदर खत्म हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सीटीईटी 2026 परिणाम मार्च महीने के पहले या फिर दूसरे हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in और डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगा।