केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 सत्र की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। बोर्ड ने 12 मार्च 2026 को आंसर की और ओएमआर रिस्पॉन्स शीट दोनों ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दी थी। आंसर की जारी होने के साथ ही बोर्ड ने ऑब्जेक्शन विंडो को भी ओपन कर दिया था।

कब बंद होगी ऑब्जेक्शन विंडो?

ऑब्जेक्शन विंडो 15 मार्च रात 11:59 बजे तक खुली है। जिन योग्य और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आंसर की के आधार पर कोई आपत्ति (अगर है) दर्ज नहीं कराई है तो वह समय रहते करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो बंद हो जाने के बाद रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।

कब जारी होगा सीटीईटी 2026 का रिजल्ट?

देशभर में 7-8 फरवरी और 1 मार्च 2026 को आयोजित हुई सीटीईटी परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह इन दिनों रिजल्ट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीटीईटी परिणाम जारी किए जाने को लेकर बोर्ड ने अभी कोई ऑफिशियल डेट तो नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि जो प्रक्रिया बची है उसे देखते हुए अप्रैल के पहले सप्ताह तक यह परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

JNVST Class 6 Result 2026: क्लास 6 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम होने वाला है जारी, 20 लाख से अधिक स्टूडेंट्स कर रहे इंतजार; यहां देखें संभावित तारीख

सीटीईटी परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार होगा और फाइनल आंसर की उम्मीदवारों की उन आपत्तियों के बाद तैयार होगी जो प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज होगी।

सीटीईटी मार्किंग स्कीम और पासिंग मार्क्स

सीटीईटी परीक्षा में उपस्थित रहे कैंडिडेट वैसे तो प्रोविजनल आंसर की के आधार पर अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं, लेकिन सटीक रिजल्ट के लिए उन्हें फाइनल आंसर की का इंतजार रहेगा, क्योंकि प्रोविजनल आंसर की के आधार पर जो आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी अगर वह वेरिफिकेशन में सही पाई जाती हैं तो फाइनल आंसर की से उन प्रश्नों को हटा दिया जाएगा और उन हटाए गए प्रश्नों के मार्क्स कैंडिडेट्स को मिलेंगे।

सीटेट परीक्षा में कुल 150 सवाल होते हैं, जिनमें से हर सवाल 1 नंबर का होता है। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। सामान्य वर्ग के लिए पासिंग मार्क्स 60% (90 अंक) और आरक्षित वर्गों के लिए 55% (82.5 अंक) निर्धारित किया गया है।

RBSE 5th and 8th Result 2026: मई नहीं मार्च में ही जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, यहां देखें संभावित तारीख