केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (सीटीईटी) 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के 140 शहरों में निर्धारित केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। इस परीक्षा के लिए करीब 25 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन परीक्षा में कितने उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं यह जानकारी तो रिजल्ट जारी होने के बाद CBSE की ओर से जारी की जाएगी। इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार करेंगे। रिजल्ट से पहले उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी।
कब जारी होगी आंसर की?
सीटीईटी 2026 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की आमतौर पर परीक्षा के 10-15 दिनों के बाद जारी कर दी जाती है। पिछले कुछ सालों का ट्रेंड देखने पर पता चलेगा कि एग्जाम के 10-15 दिन के अंदर आंसर की जारी हो जाती है। इस हिसाब से 7 और 8 फरवरी को होने वाली परीक्षा की आंसर की 17 से लेकर 23 फरवरी के बीच जारी कर दी जाएगी।
NEET UG 2026: नीट यूजी का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू; इस तारीख को होगा एग्जाम
2-3 के लिए खुली रहेगी ऑब्जेक्शन विंडो
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स के लिए ऑब्जेक्शन विंडो ओपन होगी जो लगभग 2-3 दिन तक खुली रहेगी। आंसर की पर कैंडिडेट आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपको हर सवाल के लिए तय फीस के पेमेंट के साथ, सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्री सबूत के साथ ऑब्जेक्शन फाइल करने की इजाजत होगी। उम्मीदवारों की आपत्ति पर सीबीएसई रिव्यू करेगा और उसके बाद रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की जारी होगी और उसके बाद फिर रिजल्ट जारी किया जाएगा।
कब जारी होगा सीटीईटी 2026 रिजल्ट?
फाइनल आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को रिजल्ट का इंतजार रहेगा। यह इंतजार कुछ ही दिन के अंदर खत्म हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सीटीईटी 2026 परिणाम मार्च महीने के पहले या फिर दूसरे हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in और डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगा।
