केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 को लेकर बिहार के वैशाली जिले में स्थित 2 सेंटर पर उस वक्त हंगामा हो गया जब करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद भी यहां पेपर नहीं पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, वैशाली जिले के हाजीपुर में स्थित 02 सेंटर (125016 – ST. JOHN’S ACADEMY, BASMATI NAGAR और 125014 – LAKSHYA INTERNATIONAL ACADEMY) पर पेपर-2 की परीक्षा कैंसिल कर दी गई है। सीबीएसई ने इन दोनों ही सेंटर पर रीएग्जाम कराने का फैसला किया है।

दोनों सेटर पर 15 दिन के अंदर होगी दोबारा परीक्षा

सीबीएसई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, वैशाली जिले के इन दोनों सेटर पर एग्जाम किन्हीं कारणों की वजह से संपन्न नहीं हुआ। यहां जिन कैंडिडेट्स को परीक्षा देनी थी उनके लिए अगले 15 दिन के अंदर री-एग्जाम आयोजित कराया जाएगा। रीएग्जाम के शेड्यूल से संबंधित डिटेल अलग से जारी की जाएगी। सीबीएसई ने इन दोनों ही सेंटर पर हुई दिक्कतों की वजह से स्टूडेंट को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है।

CTET Exam 2026 LIVE Updates

क्वेश्चन पेपर मिलने में हुई देरी

जानकारी के मुताबिक, वैशाली थाना क्षेत्र के केशोपुर स्थित सेंट जॉन्स एकेडमी सेंटर पर एक हजार से अधिक परीक्षा सीटीईटी परीक्षा देने पहुंचे थे, लेकिन निर्धारित समय के डेढ़ घंटे तक कैंडिडेट्स को क्वेश्चन पेपर नहीं मिला तो सेंटर पर अफरा-तफरी मच गई और हंगामा शुरू हो गया। उम्मीदवारों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

कैंडिडेट्स का आरोप है कि प्रशासनिक बदइंतजामी ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। आक्रोश इस कदर बढ़ा कि अभ्यर्थी केंद्र से बाहर निकल आए और सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। देखते-देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और आसपास के लोग भी सहमे नजर आए। अभ्यर्थियों ने यहां पेपर लीक का आरोप लगाया है।

इस परीक्षा के लिए 25 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने किया रजिस्ट्रेशन

सीटीईटी परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के 140 शहरों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए 25 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। दोनों दिन पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षाएं आयोजित होंगी। 7 और 8 फरवरी को पेपर-2 सुबह 9.30 से दोपहर 12.00 बजे तक और पेपर-1 दोपहर 2.30 से शाम 5.00 बजे तक आयोजित होगा। पेपर की अवधि 2.30 घंटे की होगी।