सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 (CTET 2026) फरवरी सत्र की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने उम्मीदवारों की स्कैन की गई OMR रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपनी आंसर की और OMR शीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी की गई प्रोविजनल आंसर की पेपर-I और पेपर-II दोनों के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार अपनी OMR शीट में दिए गए उत्तरों की तुलना प्रोविजनल आंसर की से करके संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

15 मार्च तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो वे 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करते समय उम्मीदवारों को उचित स्पष्टीकरण या संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 1000 रुपये शुल्क देना होगा। CBSE आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद CTET 2026 की फाइनल आंसर की जारी करेगा।

ऐसे डाउनलोड करें CTET February 2026 Answer Key

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर CTET February 2026 Provisional Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करके लॉग-इन करें।

स्टेप 4. स्क्रीन पर Answer Key और OMR Response Sheet दिखाई देगी।

स्टेप 5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।

CTET Answer Key पर आपत्ति ऐसे दर्ज करें

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग-इन करें।

स्टेप 2. Challenge Answer Key या Submit Objection के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3. जिस प्रश्न पर आपत्ति है उसे चुनें।

स्टेप 4. आवश्यक दस्तावेज और स्पष्टीकरण अपलोड करें।

स्टेप 5. प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 6.सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

जल्द जारी होगी फाइनल आंसर की

CBSE द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद CTET फरवरी 2026 की फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके आधार पर ही परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा।

CTET 2026 Answer Key Objection Window Direct Link