नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर 19 जून 2026 रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा।
यह परीक्षा काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) और NTA द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से उम्मीदवारों की पात्रता जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति और पीएचडी एडमिशन के लिए तय की जाती है।
महत्वपूर्ण तारीखें
| प्रक्रिया | तिथि |
| आवेदन शुरू | 27 मई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 जून 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 20 जून 2026 |
| करेक्शन विंडो | 22 जून से 23 जून 2026 |
| परीक्षा तिथि | 17 और 18 जुलाई 2026 |
परीक्षा शिफ्ट और समय
परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी:
शिफ्ट 1: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
शिफ्ट 2: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
CSIR UGC NET 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों के पास मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक होने चाहिए और अंतिम सेमेस्टर/अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
जेआरएफ के लिए अधिकतम आयु: 30 वर्ष
असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD एडमिशन: कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं
इन विषयों में होगी परीक्षा
CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा निम्नलिखित 5 विषयों में आयोजित की जाएगी, जिसमें रासायनिक विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रहीय विज्ञान, जीव विज्ञान
गणितीय विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषय शामिल हैं। उम्मीदवारों को अपने पोस्टग्रेजुएशन विषय के अनुसार पेपर चुनना होगा।
CSIR UGC NET 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: ‘New Registration’ पर क्लिक करें।
स्टेप 3: जरूरी विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 4: लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें।
स्टेप 5: विषय और परीक्षा केंद्र शहर चुनें।
स्टेप 6: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 7: आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
स्टेप 8: कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
जरूरी अपडेट कहां देखें?
एडमिट कार्ड, परीक्षा शहर सूचना स्लिप, आंसर-की और रिजल्ट की तारीखें अलग से घोषित की जाएंगी। उम्मीदवार नियमित रूप से nta.ac.in और csirnet.nta.nic.in वेबसाइट चेक करते रहें।
क्या है CSIR UGC NET?
CSIR UGC NET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो साल में दो बार आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य भारतीय छात्रों को रिसर्च फेलोशिप, विश्वविद्यालयों में शिक्षण अवसर और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता प्रदान करना है।
CSIR UGC NET June 2026 Registration Direct Link
