CSIR UGC NET December 2026 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2026 (Joint CSIR-UGC NET December 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 से आवेदन कर सकते हैं। बिना लेट फीस के ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 5 नवंबर 2026 रात 11:50 बजे है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी।

CSIR UGC NET 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट की जरूरी जानकारी

5 नवंबर के बाद भी मिलेगा आवेदन का मौका

अगर कोई उम्मीदवार सामान्य आवेदन अवधि में फॉर्म नहीं भर पाता है तो NTA ने उसे एक और मौका दिया है। ऐसे उम्मीदवार 6 नवंबर से 9 नवंबर 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए सामान्य आवेदन शुल्क के अतिरिक्त 500 लेट फीस देनी होगी। 9 नवंबर को रात 11:50 बजे के बाद आवेदन और फीस भुगतान की सुविधा बंद हो जाएगी।

CSIR UGC NET December Exam 2026 कब होगी?

दिसंबर सेशन की परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी मोड में होगी। पेपर की अवधि 3 घंटे यानी 180 मिनट होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।

किन विषयों के लिए होगी परीक्षा?

ज्वाइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा पांच विज्ञान विषयों के लिए आयोजित की जाएगी, जो इस प्रकार हैं।

रसायन विज्ञान

पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रहीय विज्ञान

जीव विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी

गणितीय विज्ञान

भौतिक विज्ञान

CSIR UGC NET परीक्षा क्यों होती है?

Joint CSIR-UGC NET मुख्य रूप से विज्ञान विषयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), लेक्चररशिप/असिस्टेंट प्रोफेसर और निर्धारित शर्तों के अनुसार PhD में प्रवेश के लिए पात्रता तय करने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस परीक्षा के जरिए योग्य उम्मीदवार देश के विश्वविद्यालयों, IITs, शोध संस्थानों और अन्य मान्य संस्थानों में रिसर्च से जुड़े अवसरों के लिए पात्रता हासिल कर सकते हैं।

CSIR UGC NET December 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करें।

स्टेप 1: CSIR UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: December 2026 के Online Application लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: मांगी गई जानकारी के साथ अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं।

स्टेप 4: लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

स्टेप 5: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 6: निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

स्टेप 7: आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद confirmation page डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

आवेदन भरते समय इन बातों का रखें ध्यान

सीएसआईआर यूजीसी नेट का आवेदन भरते समय उम्मीदवारों को नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, कैटेगरी और अन्य व्यक्तिगत जानकारी सावधानी से भरनी चाहिए। फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी दोबारा जांच लें। इसके बाद भी अगर किसी जानकारी में सुधार की जरूरत पड़ती है तो एनटीए ने 10 से 12 नवंबर 2026 तक करेक्शन विंडो देने का प्रावधान किया है।

CSIR UGC NET December 2026 Registration Direct Link