नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) दिसंबर 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 18 December 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स की रोल नंबर लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताई गई प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) दिसंबर 2025 परीक्षा विज्ञान विषयों मेंजूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और लेक्चरशिप/असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित की जाती है।
Category 1
जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोसेफेसर के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी की गई सूची में वे उम्मीदवार शामिल हैं, जो CSIR की JRF स्कीम के तहत फेलोशिप के लिए पात्र हैं। साथ ही UGC द्वारा निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक और संस्थागत मानदंड पूरे करने पर असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा अंतिम मेरिट लिस्ट तीनों सेक्शन पार्ट ए, पार्ट बी और पार्ट सी में कुल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है।
Category 2
कैटेगरी 2 की सूची उन उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है, जो केवल असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्र हैं, मगर कुछ उम्मीदवारों को PhD प्रवेश के लिए भी पात्र घोषित किया गया है, जो संबंधित विश्वविद्यालयों के नियमों के अनुसार एडमिशन ले सकेंगे।
CSIR NET December 2025 Cut Off Marks
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विषयवार और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं, जिसकी डिटेल इस प्रकार है।
जनरल /ईडब्ल्यूएस/ओबीसी: 33 प्रतिशत
एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी: 25 प्रतिशत
एनटीए ने रैंकिंग पहले कुल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई, उसके बाद प्रत्येक विषय में उपलब्ध फेलोशिप अनुपात के अनुसार JRF आवंटित किया गया।
ऐसे चेक करें CSIR NET December 2025 Result
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “Latest Notifications” सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब स्क्रीन पर दिख रहे CSIR NET December 2025 Result लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. रोल नंबर लिस्ट (PDF) डाउनलोड करें।
स्टेप 5. अपना रोल नंबर सर्च करें, जिसके लिए Ctrl + F शॉर्ट कमांड का प्रयोग करें।
स्टेप 6. कट-ऑफ पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
Direct Link to Check CSIR UGC NET December 2025 Result
