CSIR UGC NET December 2025 Scorecard: टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 को देशभर के 220 शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT मोड) में दो शिफ्टों में किया गया था। यह परीक्षा कुल पांच विषयों के लिए आयोजित हुई थी।

CSIR UGC NET December 2025: परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी

कुल पंजीकृत उम्मीदवार: 2,12,552

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार: 1,54,080

महिला उम्मीदवार (रजिस्टर्ड): 1,25,748

पुरुष उम्मीदवार (रजिस्टर्ड): 86,801

थर्ड जेंडर उम्मीदवार: 3

उपस्थित उम्मीदवारों का आंकड़ा

महिलाएं: 93,193

पुरुष: 60,886

थर्ड जेंडर: 1

विषयवार उपस्थिति विवरण

CSIR UGC NET December 2025 Scorecard कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर “CSIR UGC NET December 2025 Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: Application Number और Date of Birth दर्ज करें।

स्टेप 4: Submit पर क्लिक करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।

स्टेप 5: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

Answer Key Verification Process

NTA ने 30 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराए थे। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी को चुनौती देने का अवसर दिया गया था। सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की गई, जिसके बाद Final Answer Key के आधार पर रिजल्ट और स्कोरकार्ड तैयार किए गए।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी

सीएसआईआर यूजीसी नेट स्कोरकार्ड में सेक्शन-वाइज मार्क्स, परसेंटाइल और रैंक दी गई होती है। जेआरएफ के लिए चयनित उम्मीदवारों को आगे फेलोशिप लाभ मिलता है। स्कोरकार्ड भविष्य में विश्वविद्यालयों, रिसर्च संस्थानों और भर्ती प्रक्रिया में जरूरी होगा। NTA जल्द ही कट-ऑफ मार्क्स और JRF Final List भी जारी कर सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

CSIR UGC NET December 2025 Scorecard Direct Link