सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। 17 और 18 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एनटीए ने सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन कैंडिडेट्स ने इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था वह ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर इस दस्तावेज को डाउनलोड कर सकते हैं।

सिटी स्लिप से ट्रैवल प्लानिंग में मिलेगी मदद

सिटी इंटिमेशन स्लिप एक एडवांस्ड नोटिस है जो उम्मीदवारों को यह जानकारी देगा कि उनका सेंटर किस शहर में पड़ेगा। इससे कैंडिडेट्स को ऑफिशियल एडमिट कार्ड जारी होने से पहले अपनी ट्रैवल और रहने की जगह प्लान करने में मदद मिलती है। एग्जाम सेंटर की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद मिलेगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-5 दिन पहले जारी किए जाने की संभावना है। एडमिट कार्ड 15 जुलाई तक आने की संभावना है।

UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट आंसर की कब होगी जारी? यहां देखें अपडेट और डाउनलोड करने का तरीका

पैरामीटरविवरण
परीक्षा का नामसीएसआईआर-यूजीसी नेट (CSIR-UGC NET) जून 2026
सत्रजून 2026
आयोजक संस्थाराष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
प्रश्नों का प्रकारबहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
कुल अंक200 अंक
अंकन प्रणालीप्रत्येक सही उत्तर पर +2 अंक
नेगेटिव मार्किंग25% (कुछ अनुभागों में 33%)
एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिपजल्द जारी होगी
आधिकारिक वेबसाइटcsirnet.nta.nic.in

सीएसआईआर नेट 2026 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक NTA पोर्टल पर जारी हो चुका है। उम्मीदवार अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉग इन कर सकते हैं। फिर वहीं से सिटी स्लिप भी डाउनलोड हो जाएगी। एडमिट कार्ड का लिंक अलग से 15 जुलाई 2026 होने वाला है।

वैसे परीक्षा की टाइमिंग भी सामने आ चुकी है, अलग-अलग शिफ्ट्स में परीक्षा करवाई जाएगी। नीचे दी गई टेबल में सारी जानकारी दी गई है-

एग्जाम डेटशिफ्टसमय
17 जुलाई 2026पहली शिफ्टसुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
17 जुलाई 2026दूसरी शिफ्टदोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक
18 जुलाई 2026पहली शिफ्टसुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
18 जुलाई 2026दूसरी शिफ्टदोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक

सिटी स्लिप में मिलने वाली जानकारी

क्रम संख्यास्लिप में उपलब्ध जानकारी
1उम्मीदवार का नाम
2आवेदन (एप्लिकेशन) नंबर
3रोल नंबर (यदि आवंटित किया गया हो)
4परीक्षा विषय और विषय कोड
5आवंटित परीक्षा शहर (एग्जाम सिटी)
6परीक्षा की तिथि और शिफ्ट
7पेपर-I और पेपर-II का विवरण