नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस एग्जाम के लिए जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था वह आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि 17 और 18 जुलाई को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप एनटीए की ओर से पहले ही जारी कर दी गई थी। अब एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को सेंटर की फुल डिटेल मिल जाएगी। एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए कैंडिडेट एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करें।

एडमिट कार्ड के बिना सेंटर पर नहीं मिलेगी एंट्री

एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप 09 जुलाई को जारी कर दी गई थी। सिटी स्लिप के जरिए कैंडिडेट को अपने परीक्षा शहर के बारे में पता चल गया था। अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के जरिए उनके एग्जाम सेंटर की पूरी जानकारी दे दी गई है। कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वह एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर रख लें और उसे परीक्षा केंद्र पर लेकर जरूर जाएं। उसके बिना उम्मीदवारों को सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी।

UGC NET June 2026 Answer Key Live Updates

CSIR NET June 2026 Admit Card: How To Download?

स्टेप 1. सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर विजिट करें।

स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS सेक्शन में Admit Card से जुड़ा एक लिंक फ्लैश होता नजर आएगा उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब एक नई विंडो ओपन होगी वहां पर एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4. एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

CSIR UGC NET June 2026 Full Schedule

एग्जाम डेटसब्जेक्टटाइमिंग
17 जुलाई 2026जीवन विज्ञान (Life Sciences)सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
17 जुलाई 2026गणितीय विज्ञान (Mathematical Sciences)दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
17 जुलाई 2026भौतिक विज्ञान (Physical Sciences)दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
18 जुलाई 2026रासायनिक विज्ञान (Chemical Sciences)सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
18 जुलाई 2026पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय एवं ग्रह विज्ञान (Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Sciences)सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक