सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में कांस्टेबल (टेक्निकल और ट्रेड्समैन और पायनियर) पद के लिए निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। कुल 9195 रिक्तियों के लिए 20 अप्रैल से शुरू हुआ एप्लीकेशन प्रोसेस 19 मई 2026 तक चलेगा। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह अंतिम तिथि से पहले-पहले अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट recruitment.crpf.gov.in पर जाना होगा।
इन पदों के लिए निकली है भर्ती
सीआरपीएफ भर्ती 2026 की इस अधिसूचना के मुताबिक, कुल 9195 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा। इसमें 9,175 और कांस्टेबल (पायनियर विंग) के लिए, 20 वैकेंसी ट्रेड्समैन पोस्ट के लिए निर्धारित हैं। इस भर्ती के लिए देशभर से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ट्रेड्समैन में ड्राइवर, कुक, बगलर, मोटर मैकेनिक व्हीकल जैसे कई पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
JEECUP 2026 का बदला शेड्यूल, अब 2 जून से शुरू होगी परीक्षा; 25 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड
| पोस्ट | शैक्षणिक योग्यता | तकनीकी योग्यता |
| ड्राइवर | मैट्रिकुलेशन या समकक्ष | हेवी ट्रांसपोर्ट वाहन (HTV) ड्राइविंग लाइसेंस; भर्ती के समय ड्राइविंग टेस्ट पास करना आवश्यक |
| मोटर मैकेनिक (व्हीकल) | मैट्रिक / 10वीं पास | मैकेनिक मोटर व्हीकल में 2 वर्ष का ITI सर्टिफिकेट + 1 वर्ष का अनुभव या 3 वर्ष का नेशनल/स्टेट अप्रेंटिसशिप + 1 वर्ष का अनुभव |
| अन्य ट्रेड्समैन | मैट्रिकुलेशन या समकक्ष | संबंधित ट्रेड में दक्षता और कार्य अनुभव होना आवश्यक |
| पायनियर (मेसन / इलेक्ट्रिशियन) | मैट्रिकुलेशन या समकक्ष | संबंधित ट्रेड में 1 वर्ष का अनुभव; ITI सर्टिफिकेट वरीयता प्राप्त |
भर्ती की उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा भी निर्धारित की गई है। कांस्टेबल (ड्राइवर) के लिए कैंडिडेट की उम्र 21-27 साल के बीच में होनी चाहिए। वहीं अन्य पदों के लिए उम्मीदवार 18 से 23 साल के बीच में होने चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी। एससी/एसटी कैंडिडेट को 5 साल की छूट मिलेगी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी।
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को सबसे पहले पीएसटी/पीईटी टेस्ट देना होगा। इसके लिए पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। इसके बाद जो उम्मीदवार इस राउंड में पास होंगे उन्हें एक सीबीटी टेस्ट देना होगा। चयन प्रक्रिया का अगला चरण ट्रेड/स्किल टेस्ट होगा और इसके बाद कैंडिडेट्स को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा। आखिरी में उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट देना होगा।
सैलरी
इस भर्ती अभियान के तहत जिन कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा। उन्हें 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल 3 के तहत 21,700 से ₹69,100 तक का वेतन और केंद्र सरकार के अन्य भत्ते दिए जाएंगे।
