नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2026 (CMAT 2026) का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर अपना CMAT 2026 Scorecard डाउनलोड कर सकते हैं। सीमैट 2026 का आयोजन 25 जनवरी 2026 को देशभर के 110 परीक्षा शहरों में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT) मोड में एक ही शिफ्ट में किया गया था।

CMAT 2026 Exam Overview

कुल पंजीकृत उम्मीदवार: 53,453

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार: 41,872

कुल उपस्थिति प्रतिशत: 78.33%

परीक्षा मोड: CBT (ऑनलाइन)

शिफ्ट: सिंगल शिफ्ट

रिजल्ट जारी होने की तारीख: 17 फरवरी 2026

CMAT 2026 Scorecard कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. “CMAT 2026 Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें

स्टेप 5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

CMAT 2026 Scorecard में क्या-क्या विवरण होगा?

उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर

प्राप्त कुल अंक (Total Marks)

सेक्शन-वाइज प्रदर्शन

पर्सेंटाइल स्कोर

ऑल इंडिया रैंक (यदि लागू हो)

श्रेणी विवरण

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांच लें।

Answer Key के बाद जारी हुआ रिजल्ट

NTA ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की और उनकी रिस्पॉन्स शीट देखने तथा आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया था।

आंसर की चैलेंज विंडो: 31 जनवरी से 2 फरवरी 2026 ओपन की गई थी और विषय विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है।

Category-wise उम्मीदवारों की भागीदारी

पंजीकृत उम्मीदवारों में निम्न श्रेणियां शामिल थीं:

जनरल

ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)

ओबीसी-एनसीएल

एससी

एसटी

पीडब्ल्यूडी/पीडब्ल्यूबीडी

कुल 53,453 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 41,872 ने परीक्षा दी।

CMAT 2026 के बाद क्या होगा?

CMAT स्कोर देशभर के विभिन्न प्रबंधन संस्थानों द्वारा MBA और PGDM पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्वीकार किया जाता है। अब आगे की प्रक्रिया इस प्रकार होगी:

संस्थान अपनी-अपनी कट-ऑफ सूची जारी करेंगे

शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को GD/PI या WAT के लिए बुलाया जाएगा

अंतिम मेरिट सूची जारी होगी

उम्मीदवारों को संबंधित संस्थानों की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी जाती है।

संभावित कट-ऑफ (अनुमानित)

पर्सेंटाइलसंभावित कॉलेज कटऑफ
95+ टॉप प्राइवेट B-Schools
85–94 अच्छे निजी संस्थान
70–84 मिड-रेंज MBA कॉलेज
50–69 सामान्य प्रबंधन संस्थान

वास्तविक कट-ऑफ संस्थान के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

Jansatta Education Expert Advice

स्कोरकार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध है और किसी भी उम्मीदवार को रिजल्ट डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा। इसलिए रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद भविष्य के एडमिशन प्रक्रिया के लिए प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें और किसी भी समस्या के लिए NTA हेल्पडेस्क या ईमेल: cmat@nta.ac.in पर संपर्क करें।

CMAT 2026 FAQ

Q1. CMAT 2026 का रिजल्ट कब जारी हुआ?
A. 17 फरवरी 2026 को।

Q2. CMAT 2026 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
A. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Application Number और Date of Birth की मदद से लॉगिन करें।

Q3. क्या NTA स्कोरकार्ड की हार्ड कॉपी भेजेगा?
A. नहीं, स्कोरकार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध है।

Q4. CMAT स्कोर कितने समय तक मान्य रहता है?
A. CMAT स्कोर आमतौर पर एक शैक्षणिक सत्र (एक वर्ष) के लिए मान्य होता है।

Q5. CMAT के बाद चयन प्रक्रिया क्या होती है?
A. कॉलेज कट-ऑफ जारी करते हैं, फिर GD/PI या WAT के आधार पर अंतिम चयन होता है।

CMAT 2026 Result Direct Link