नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज (14 फरवरी 2026) को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 का रिजल्ट जारी कर सकती है। हालांकि रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कोरकार्ड किसी भी समय जारी हो सकता है।

रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। NTA की ओर से साफ किया गया है कि स्कोरकार्ड किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।

रिजल्ट के लिए लॉगिन डिटेल्स

उम्मीदवारों को अपना कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2026 रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर Application Number और Password दर्ज कर स्कोरकार्ड डाउनलोड करना होगा।

CMAT 2026 परीक्षा और आंसर-की टाइमलाइन

परीक्षा तिथि: 25 जनवरी 2026

कुल अभ्यर्थी: 53,453

प्रोविजनल आंसर-की जारी: 31 जनवरी 2026

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 2 फरवरी 2026

प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क: 200 रुपये

आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा की गई, जिसके बाद फाइनल आंसर-की तैयार की गई। रिजल्ट इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।

CMAT Result 2026 कैसे तैयार होता है?

रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया निम्न चरणों में होती है:

प्रोविजनल आंसर-की जारी

उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित

विशेषज्ञ समिति द्वारा समीक्षा

फाइनल आंसर-की प्रकाशित

अंतिम उत्तरों के आधार पर रिजल्ट तैयार

NTA के अनुसार, रिजल्ट घोषित होने के बाद आंसर-की से संबंधित किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट की दोबारा जांच (Re-evaluation) या रीचेकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। परीक्षा रिकॉर्ड 90 दिनों तक सुरक्षित रखा जाएगा।

CMAT Result 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “Latest News” सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3. “CMAT 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. Application Number और Password दर्ज करें।

स्टेप 5. Submit पर क्लिक करें।

स्टेप 6. स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

जरूरी सूचना

केवल CMAT परीक्षा में शामिल होना पोस्ट-ग्रेजुएट मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश की गारंटी नहीं देता। उम्मीदवारों को संबंधित संस्थानों की काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Live Updates
15:41 (IST) 14 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: आंसर-की कब हुई थी जारी

CMAT 2026 परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर-की 31 जनवरी को जारी हुई और 2 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। अब फाइनल आंसर-की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है।

14:30 (IST) 14 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: सीमैट रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड?

सीमैट रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.ac.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर CMAT स्टूडेंट का लॉगिन पेज खोलें और एप्लीकेशन नंबर और दूसरी डिटेल्स के साथ लॉग इन करें।

CMAT एग्जाम पोर्टल में CMAT 2026 रिजल्ट या स्कोरकार्ड टैब सर्च करें और खोलें।

CMAT 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

CMAT 2026 स्कोरकार्ड PDF को सेव और डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

13:04 (IST) 14 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: सीमैट स्कोरकार्ड में क्या मिलेगी डिटेल?

सीमैट परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद कैंडिडेट स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर पाएंगे। उस स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों को उनका नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा विवरण, सेक्शन-वाइज अंक और कुल स्कोर की जानकारी मिलेगी।

12:14 (IST) 14 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: सीमैट परीक्षा कब आयोजित हुई थी?

CMAT 2026 का रिजल्ट 14 फरवरी को जारी होने की संभावना है। यह एग्जाम 25 जनवरी को हुआ था। प्रोविजनल आंसर की 31 जनवरी, 2026 को जारी की गई थी और ऑब्जेक्शन विंडो 2 फरवरी, 2026 को बंद हो गई थी।

11:09 (IST) 14 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: सीमैट के रिजल्ट में हुई देरी

CMAT 2026 का रिजल्ट 13 फरवरी 2026 को जारी होना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में परिणाम आज (14 फरवरी) जारी होने की पूरी संभावना है।

23:30 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: जनसत्ता के लाइव ब्लॉग पर बने रहें

CMAT 2026 रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग को रिफ्रेश करते रहें।

23:00 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: स्कोरकार्ड में होंगे सेक्शनल और ओवरऑल पर्सेंटाइल

स्कोरकार्ड में सेक्शनल और ओवरऑल पर्सेंटाइल दोनों दर्ज होंगे, जो एडमिशन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

22:30 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: सीमैट के जरिए कहां मिलेगा प्रवेश

CMAT स्कोर के आधार पर देशभर के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज एडमिशन देते हैं। उम्मीदवारों को अपनी पर्सेंटाइल के अनुसार कॉलेज विकल्पों का चयन करना चाहिए।

22:00 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: कैसे करें रिजल्ट डाउनलोड

CMAT 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, “CMAT 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें, Application Number और Password दर्ज करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

21:30 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: स्कोरकार्ड में क्या मिलेगी डिटेल

रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा विवरण, सेक्शन-वाइज अंक और कुल स्कोर दर्ज होगा। सभी डिटेल्स को ध्यान से जांचना जरूरी है।

21:00 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: आंसर-की कब हुई थी जारी

CMAT 2026 परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर-की 31 जनवरी को जारी हुई और 2 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। अब फाइनल आंसर-की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है।

20:30 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: कहां जारी होगा सीमैट रिजल्ट

CMAT 2026 का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था National Testing Agency (NTA) आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड अपलोड करेगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

20:00 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: दस्तावेज करें तैयार

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे रिजल्ट जारी होने से पहले एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट के बाद हड़बड़ी का माहौल न बने।

19:30 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: कहां मान्य होगा सीमैट स्कोर

CMAT स्कोर पूरे देश में मान्य होता है और कई सरकारी व निजी संस्थान इसे स्वीकार करते हैं।

19:00 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: क्या रहेगी कट-ऑफ

कटऑफ हर वर्ष अलग-अलग रहती है और यह परीक्षा की कठिनाई और उम्मीदवारों की संख्या पर निर्भर करती है।

18:30 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: रिजल्ट के बाद क्या करें

रिजल्ट जारी होने के बाद कई संस्थान अपनी आवेदन प्रक्रिया फिर से खोल सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपडेट चेक करते रहें।

18:00 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: किसलिए होती है ये परीक्षा आयोजित

CMAT परीक्षा देशभर के मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA और PGDM कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

17:11 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: स्कोरकार्ड में गड़बड़ी की तुरंत करें शिकायत

स्कोरकार्ड में दर्ज विवरणों में त्रुटि पाए जाने पर तुरंत संबंधित प्राधिकरण को सूचित करें।

16:56 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: अफवाहों और फर्जी लिंक से बचें

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे किसी भी फर्जी वेबसाइट या अनऑफिशियल लिंक पर भरोसा न करें। केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट देखें।

16:25 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया

CMAT 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया की तारीखें भी जल्द घोषित की जा सकती हैं।

16:04 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: ऑल इंडिया रैंक की भूमिका

CMAT स्कोरकार्ड में ऑल इंडिया रैंक और पर्सेंटाइल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हीं के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाती है।

15:36 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: ग्रुप डिस्कशन की करें तैयारी

कई संस्थान CMAT स्कोर के आधार पर ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू भी आयोजित करते हैं। उम्मीदवारों को तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

14:57 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: रिजल्ट की पीडीएफ फाइल बनाएं

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद पीडीएफ फाइल को अपने ईमेल या क्लाउड स्टोरेज में सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।

14:38 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: तैयार रखें लॉगिन क्रेडेंशियल

रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखें। इससे समय की बचत होगी।

14:25 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: चयन का आधार

CMAT 2026 में उम्मीदवारों का मूल्यांकन क्वांटिटेटिव टेक्निक्स, लॉजिकल रीजनिंग, लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन और जनरल अवेयरनेस सेक्शन के आधार पर किया गया।

14:13 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: पिछले वर्ष की कटऑफ से करें तुलना

रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोर की तुलना पिछले वर्षों की कटऑफ से कर सकते हैं, जिससे एडमिशन की संभावनाओं का अनुमान लगाया जा सके।

14:02 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: अंतिम चयन संस्थान की प्रक्रिया पर निर्भर

CMAT परीक्षा में शामिल होना किसी भी पोस्ट-ग्रेजुएट मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश की गारंटी नहीं देता। अंतिम चयन संस्थान की प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।

13:36 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: वेबसाइट डाउन होने पर क्या करें

यदि वेबसाइट स्लो हो जाए तो उम्मीदवार कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें। रिजल्ट जारी होने के समय सर्वर पर अधिक ट्रैफिक हो सकता है।

13:20 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: कब तक रहेगा रिजल्ट का रिकॉर्ड

परीक्षा रिकॉर्ड रिजल्ट जारी होने की तारीख से 90 दिनों तक सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद रिकॉर्ड संरक्षित नहीं रहेगा।

12:32 (IST) 13 Feb 2026

CMAT Result 2026 LIVE Update: उम्मीदवारों को नहीं मिलेगी यह सुविधा

NTA ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट की दोबारा जांच या री-इवैल्यूएशन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इसलिए उम्मीदवार अंतिम स्कोर को ही मान्य मानें।