कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 के रिजल्ट का इंतजार अब कभी भी खत्म हो सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस एग्जाम की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। एनटीए की ओर से अब रिजल्ट की घोषणा कभी भी की जा सकती है। जो कैंडिडेट इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे अब ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट का लिंक भी इसी वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।
फाइनल आंसर की से नहीं हटा है कोई सवाल
सीमैट 2026 की फाइनल आंसर की से किसी प्रश्न को हटाया नहीं गया है। इसका मतलब है कि प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों की जो आपत्तियां आई थीं वह सहीं नहीं थी। अगर उसमें से कोई सही होती तो उस आपत्ति को रिव्यू करने के बाद उस प्रश्न को हटा दिया जाता। जबकि एक सवाल में दो सही विकल्प दिए गए हैं।
53 हजार से अधिक कैंडिडेट्स को रिजल्ट का है इंतजार
CMAT 2026 एग्जाम 25 जनवरी, 2026 को देश के अलग-अलग सेंटर्स पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड के जरिए सिंगल शिफ्ट में आयोजित हुआ था। इस परीक्षा में कुल 53,453 कैंडिडेट शामिल हुए थे। एनटीए ने सबसे पहले इस एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। उस आंसर की पर उम्मीदवारों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थी। उन्हीं आपत्तियों को रिव्यू करने के बाद एनटीए ने फाइनल आंसर की जारी की है।
2 फरवरी तक खुली थी ऑब्जेक्शन विंडो
प्रोविजनल आंसर की चैलेंज विंडो 31 जनवरी से 2 फरवरी, 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक खुली थी। पेमेंट की आखिरी तारीख 2 फरवरी, 2026 (रात 11:50 बजे तक) थी और ऑब्जेक्शन फीस 200 रुपये प्रति सवाल (नॉन-रिफंडेबल) थी। सिर्फ वैलिड पेमेंट के साथ सबमिट किए गए चैलेंज ही एक्सेप्ट किए गए।
CMAT 2026: रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर ही LATEST NEWS सेक्शन में CMAT Result 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद जो पेज ओपन होगा वहां CMAT 2026 एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
डैशबोर्ड खोलने के लिए ‘सबमिट’ टैब पर क्लिक करें।
अब स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
