CM Shri Schools Admission 2026 27 Online registration: शिक्षा निदेशालय (DoE) ने अकादमी सत्र 2026-27 के लिए सीएम श्री स्कूलों में कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभिभावक और विद्यार्थी 12 मार्च तक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। विभाग के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी और प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा।

सीएम श्री स्कूल के लिए पात्रता

दिल्ली में सीएम श्री स्कूल की कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्र का दिल्ली निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही छात्र ने सत्र 2025-26 में दिल्ली के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययन किया हो। कक्षा 6 के लिए कक्षा 5 उत्तीर्ण, कक्षा 9 के लिए कक्षा 8 उत्तीर्ण और कक्षा 11 के लिए कक्षा 10 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

सीएम श्री स्कूल की सीटों में आरक्षण

सीएम श्री स्कूल की 50% सीटें दिल्ली के सरकारी स्कूलों से कक्षा 5, 8 और 10 पास करने वाले छात्रों के लिए आरक्षित होंगी और शेष 50% सीटें अन्य पात्र छात्रों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथियां

कक्षा 6 और 9: मार्च के अंतिम सप्ताह में परीक्षा संभावित

कक्षा 11: मई में परीक्षा संभावित

कक्षा 6 और 9 का एडमिशन: 30 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य

सभी कक्षाओं में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि अलग से घोषित की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा OMR शीट पर आधारित होगी और विस्तृत सिलेबस और सैंपल OMR शीट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

कक्षा 6

द्विभाषी प्रश्नपत्र (हिंदी और अंग्रेजी)

अधिकतम अंक: 300

नेगेटिव मार्किंग नहीं

कक्षा 9 और 11

प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी में

अधिकतम अंक: 400

नेगेटिव मार्किंग लागू

CM Shri Schools क्या हैं?

सीएम श्री स्कूल दिल्ली सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अपडेटेड पाठ्यक्रम और समग्र शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 17 फरवरी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। इस दौरान सरोजिनी नगर में एक नए सीएम श्री स्कूल का उद्घाटन किया गया।

इन स्कूलों को 75 सरकारी संस्थानों में चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है। यहां स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लैब, खेल सुविधाएं और करियर काउंसलिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिक्षा विभाग की नई वेबसाइट और ‘Fee Review’ सुविधा

दिल्ली सरकार ने शिक्षा विभाग की वेबसाइट को भी अपडेट किया है। नई वेबसाइट में, डेली अटेंडेंस ट्रैकिंग, मॉक टेस्ट और प्रश्न बैंक जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

Fee Review सेक्शन

फ्री रिव्यू टैब के माध्यम से अभिभावक स्कूल फीस से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं, उसकी स्थिति ट्रैक कर सकते हैं और सीधे फीस रिव्यू कमेटी के अध्यक्ष को ईमेल भी कर सकते हैं। फीस रिव्यू कमेटी में पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अनिल देव सिंह अध्यक्ष हैं। उनके साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट जेएस कोचर और पूर्व अतिरिक्त शिक्षा निदेशक आरके शर्मा सदस्य के रूप में शामिल हैं।

सीएम श्री स्कूल में प्रवेश के लिए कैसे करें आवेदन?

स्टेप 1. शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर लेफ्ट साइड में दिख रहे CM Shri School Admission 2026-27 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. कक्षा चुनें और आवश्यक विवरण भरें।

स्टेप 4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5. फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

सीएम श्री स्कूल में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

निवास प्रमाण पत्र

पिछली कक्षा की मार्कशीट

आधार कार्ड

पासपोर्ट साइज फोटो

स्कूल प्रमाण पत्र

Direct Link for CM Shri Schools Admission 2026 27 Registration