ओडिशा बोर्ड के 12वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in.पर देख सकते हैं। इस बार परीक्षा में 3.73 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षाएं 2-24 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। अध्यापकों की हड़ताल के चलते रिजल्ट में देरी हुई है। पिछले साल परिणाम 92 प्रतिशत रहा था।
परिणाम की औपचारिक घोषणा के बाद CHSE ओडिशा Result 2016 आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic पर ऑनलाइन उपलब्ध हो गया। परीक्षा परिणाम की घोषणा भुवनेश्वर स्थित CHSE कार्यालय में एक समारोह में सार्वजनिक की गर्इ।
यहां पर ऐसे देखें रिजल्ट:
• orissaresults.nic.in / chseodisha.nic.in साइट पर जाएं।
• ओडिसा 2016 12वीं के रिजल्ट पर जाएं।
• अपना हाल टिकट, एडमिट कार्ड नंबर अौर अन्य जानकारी दर्ज करें।
• सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।